14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन दो लड़को ने ट्वीटर पर किया कुछ ऐसा जो आज से पहले कभी नहीं हुआ, आप भी जानिए क्या

एक टेक वेबसाइट एनगैजेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों लडक़ो ने अस्पष्ट उच्चारण वाले मैसेज को यूआरएल के तौर पर लिखकर ट्वीटर पर पोस्ट कर दिया।

2 min read
Google source verification
Twitter

नई दिल्ली। ट्वीटर ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर अधिकतम कैरेक्टर की संख्या 140 से बढ़ाकर 280 कर दिया था। लेकिन जर्मनी के दो युवाओं ने इस लिमिट को तोड़ते हुए ट्वीटर पर 35,000 कैरेक्टर का लेख लिख दिया। एक टेक वेबसाइट एनगैजेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों लडक़ो ने अस्पष्ट उच्चारण वाले मैसेज को यूआरएल के तौर पर लिखकर ट्वीटर पर पोस्ट कर दिया। इन दोनों युवाओं के ट्वीटर अकाउंट Timrasett और HackneyYT के नामा से हैं। 35,000 वाले अपने मैसेज को ट्वीटर पर पोस्ट करने के बाद इन दोनों युवाओं ने अपने अगले ही पोस्ट में लिखा कि, Timrasett और HackneyYT के लोग कैरेक्टर लिमिट को भी क्रॉस कर सकते है। यदि आप हमपर विश्वास नहीं करते तो ये दखिए। ये रहा सबूत आपके सामने। अपने एक और पोस्ट में इन्होने लिखा कि, क्रैश के लिए हम क्षमा मांगते हैं, हम बस ये दिखाना चाहते थे कि, ट्वीटर क्रैक करना कितना आसान है।

बंद कर दिया गया था अकाउंट

हालांकि थोड़े दिनों के लिए ट्वीटर ने इन दोनों अकाउंट को बदं कर दिया, लेकिन बाद में उनके अकाउंट को फिर से शुरू कर दिया गया हैं। ट्वीटर ने अपने एक बयान में कहा कि , इसको अब ठीक कर दिया गया हैं। फिलहाल लगभग 328 मीलियन लोगोंं को 280 कैरेक्टर में अपने मैसेज लिखने की सुविधा दी गई हैं। ट्वीटर इसे जल्द ही ुदुनियाभर में आने सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करने वाला हैं। आपको पता हो कि, ट्वीटर पर 140 कैरेक्टर को एसएमएस के 160 कैरेक्टर के आधार पर रखा गया था।

सीईओ को देना पड़ा बयान

ट्वीटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने इसपर अपने एक बयान कहा है कि, ये एक छोटी बात है, लेकिन उनके लिए बड़ी बात हो सकती हैं। मै अपने टीम को लेकर गर्व महसूस कर रहा कि उन्होने इस परेशानी को जल्द ठीक कर दिया।


पिछले साल कई रिपोर्ट में ये बात कहा जा रहा था कि, माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्वीटर अपने कैरेक्टर की अधिकतम सीमा को 10,000 तक कर सकता हैं। लेकिन जैक डॉर्सी ने इस बात को खारिज कर दिया था। उन्होने इस पर कहा था कि, हम कम शब्दों में बड़ी बातें करने की सुविधा देेते है, ये एक अद्भूत बात हैं।