24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैदान के बाहर के विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का अनोखा रिकाॅर्ड, इंस्टाग्राम पोस्ट से करते हैं 82 लाख रुपए की कमार्इ

विराट ने एक इंस्टाग्राम प्रमोशनल पोस्ट से 82 लाख रुपए से ज्यादा की कमार्इ करते हैं। जो सचिन तेंदुलकर से ज्यादा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 25 Oct 2018, 8:59 AM IST

Virat

मैदान के बाहर के विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का अनोखा रिकाॅर्ड, इंस्टाग्राम पोस्ट से करते हैं 82 लाख रुपए की कमार्इ

नर्इ दिल्ली।विराट कोहली के लिए मैदान के अंदर सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ना कोर्इ नर्इ बात नहीं। हाल ही में उन्होंने सबसे कम इनिंग में सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। खास बात ये है कि अब विराट ने मैदान के बाहर भी सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। हाल ही में यह बात सामने आर्इ है कि विराट ने एक इंस्टाग्राम प्रमोशनल पोस्ट से 82 लाख रुपए से ज्यादा की कमार्इ करते हैं। जो सचिन तेंदुलकर से ज्यादा है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर विराट की कितनी संपत्ति है आैर फोर्ब्स ने उन्हें कहां जगह दी है।

फोर्ब्स की सूची में विराट इकलौते भारतीय खिलाड़ी
फोर्ब्स ने साल 2018 में दुनिया के सबसे अधिक कमाने वाला खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट को भी शामिल किया है। फोर्ब्स द्वारा जून में जारी टॉप-100 ऐथलीट़्स की लिस्ट में विराट को 83वां स्थान दिया गया था। विराट भारत के ऐसे पहले खिलाड़ी हैं, जो फोर्ब्स की टॉप 100 में जगह बना पाए। फोर्ब्स के अनुसार विराट कोहली ने साल 2018 में 161 करोड़ की कमाई की है। इसमें 27 करोड़ रुपये सैलरी है, आैर 134 करोड़ रुपए विज्ञापन की राशि शामिल है। रोचक बात यह है कि वह इस लिस्ट में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय के साथ-साथ इकलौते क्रिकेटर भी हैं।

इंस्टाग्राम से कमाते हैं 84 लाख
हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टाग्राम में एक प्रमोशनल पोस्ट से 1.20 लाख डॉलर यानी लगभग 82 लाख रुपए से अधिक कमाई कर लेते हैं। भारत में मौजूदा आैर पूर्व क्रिकेटर इतने रुपए नहीं लेता है। उनसे पीछे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि विराट ने इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

शादी के बाद बढ़ी कमार्इ
बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी के बाद विराट की दौलत में ज्यादा इजाफा हुआ है।आंकड़ों की बात करें तो विराट कोहली की नेट वर्थ अनुष्का से 170 करोड़ रुपए ज्यादा है। कोहली को नेट वर्थ 390 करोड़ रुपए हैं। वहीं दूसरी आेर अनुष्का और विराट की कुल दौलत 610 करोड़ रुपए है। अनुष्का की कुल संपत्ति 220 करोड़ रुपए हैं। अगले तीन साल में अनुष्का के नेट वर्थ में 30 फीसदी की वृद्धि की संभावना भी है।