मंगलवार को हुई Xerox की बोर्ड बैठक में कहा गया कि अगर यह डील होती है, कंपनी को सालाना 200 करोड़ ड़ॉलर की बचत होगी। जेरॉक्स जो कि फोटो कॉपी इंडस्ट्री अभी सबसे बड़ा नाम है, इस डील के बाद कंप्यूटर से जुड़े हार्डवेयर प्रोडक्ट्स में भी अपना विस्तार कर सकेगी। आपको बता दें कि लेनेवो के बाद यह अबतक की सबसे बड़ी डील होगी। इससे पहले कंपनी ने जापान की फूजीफिल्म में अपनी 2300 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी को बेचने का ऐलान किया था।