1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Airtel आयोजित कर रहा शानदार दिवाली पार्टी, ऐसे पाएं फ्री एक्सेस

यह एक म्यूजिकल पार्टी होगी, जिसमें अमित त्रिवेदी, बेनी दयाल, डीजे सुकेतू और हार्डी शर्मा जैसे आर्टिस्ट लाइव परफॉर्म करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 7 Nov 2020, 12:59 PM IST

Airtel diwali party

Airtel diwali party

टेलिकॉम कंपनी Airtel ऑनलाइन नवरात्रि नाइट्स का आयोजन किया था। अब यह टेलिकॉम कंपनी दिवाली पार्टी का भी आयोजन करने जा रही है। यह पार्टी भी ऑनलाइन होगी। इस दिवाली पार्टी का आयोजन 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर के बीच होगी। यह एक म्यूजिकल पार्टी होगी, जिसमें अमित त्रिवेदी, बेनी दयाल, डीजे सुकेतू और हार्डी शर्मा जैसे आर्टिस्ट लाइव परफॉर्म करेंगे। एयरटेल के साथ म्यूजिक प्लेटफॉर्म Wynk यूजर्स भी इस पार्टी का फ्री एक्सेस पा सकते हैं।

आर्टिस्ट्स के साथ लाइव इन्टरैक्ट का भी मौका
Airtel दिवाली पार्टी का आयोजन 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर के बीच हर शाम 6:30 बजे किया जाएगा। इस म्यूजिकल पार्टी में यूजर्स अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ मिलकर फ्री एक्सेस कर सकेंगे। साथ ही यूजर्स को इन आर्टिस्ट्स के साथ लाइव इन्टरैक्ट करने का भी मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें—Paytm ने दिया यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, अब नहीं लगेगा इस सर्विस का चार्ज

नवरात्रि नाइट्स में रही यूजर्स की दिलचस्पी
Airtel Wynk के CEO आदर्श नायर ने कहा कि नवरात्रि नाइट्स सीरीज में बड़ी संख्या में यूजर्स ने ऑनलाइन भाग लिया और ये भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन म्यूजिक कॉन्सर्ट बन गया। इसे आगे बढ़ाते हुए Wynk के स्टेज को आर्टिस्ट और उनके फैन्स के बीच इंगेज करने के लिए एक बार फिर से दिवाली कॉन्सर्ट का आयोजन म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों के साथ किया जा रहा है।

ऐसे पाएं फ्री एक्सेस
एयरटेल की दिवाली पार्टी में Android और iOS यूजर्स दोनों शामिल हो सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को Wynk एप डाउनलोड करनी होगी। खास बात यह है कि ये दिवाली पार्टी सभी के लिए उपलब्ध है चाहे वो Airtel के यूजर्स हों या न हो। इस पार्टी का फ्री एक्सेस पाने के लिए यूजर्स को Wynk का 29 रुपए वाला मासिक सब्सक्रिप्शन पैक लेना होगा। Airtel Wynk Premium यूजर्स को भी ये सर्विस फ्री में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें—अब एक ही नंबर से चला सकते हैं 8 कनेक्शन, जानिए Airtel के इस खास प्लान के बारे में

40 से ज्यादा म्यूजिशियन्स लेंगे हिस्सा
एयरटले की इस म्यूजिकल दिवाली पार्टी को यूजर्स अपने कंप्यूटर में भी एक्सेस कर सकेंगे। इस ऑनलाइन दिवाली पार्टी में 40 से ज्यादा म्यूजिशयन्स भाग लेंगे। बता दें कि Airtel प्रीपेड यूजर्स को किसी भी अनलिमिटेड रिचार्ज वाले प्लान के साथ Wynk प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। वहीं Postpaid यूजर्स के लिए भी Wynk प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन फ्री में उपलब्ध है।