Published: Nov 22, 2022 04:39:36 pm
Bani Kalra
टाटा मोटर्स अब भारत में अपनी All New Tigor EV को 23 November के दिन लॉन्च करने जा रही है। इस बार इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा। लेकिन पावर से लेकर बैटरी में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। नए मॉडल की कीमत में भी इजाफा किया जाएगा।
Tata Tigor EV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में टाटा मोटर्स (Tata Motors) तेजी से काम कर रही है और नए-नए मॉडल लेकर आ रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV को लॉन्च किया था और अब कंपनी अपनी नई Tigor EV को लॉन्च करने जा रही है। वैसे यह पहले भी मौजूद है लेकिन अब इसमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया जाएगा। इस अपडेटेड वर्जन को 23 नवंबर, 2022 को लॉन्च किया जाना है। आइये जानते हैं इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में...