21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन की स्टार्टअप कंपनी ने बनाया ऐसा थर्मल इमेजिंग गॉगल जो कोरोना संक्रमित व्यक्ति कर लेता है स्कैन

-कोरोना वायरस से निपटने में चीनी स्टार्टअप भी पीछे नहीं है। हाल ही एक चीनी कंपनी रोकिड पिचेज ने ऐसा थर्मल इमेजिंग गॉगल बनाया है जो आसानी से कोरोना संक्रमितों की पहचान कर लेता है-अमरीका में भी जल्द ही इस तरह के पहने जा सकने वाले गैजेट्स का उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि कोरोना अमरीका में ३० हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohmad Imran

•

Apr 18, 2020

चीन की स्टार्टअप कंपनी ने बनाया ऐसा थर्मल इमेजिंग गॉगल जो कोरोना संक्रमित व्यक्ति कर लेता है स्कैन

चीन की स्टार्टअप कंपनी ने बनाया ऐसा थर्मल इमेजिंग गॉगल जो कोरोना संक्रमित व्यक्ति कर लेता है स्कैन

कोरोना वायरस से निपटने में जल्द ही चीन के कुछ खास उपकरणों का उपयोग भी किया जा सकता है। चीनी स्टार्टअप कंपनी रोकिड पिचेज के बनाए एक खास थर्मल इमेजिंग गॉगल की यह खासियत है कि यह कोरोना संक्रमित लोगों को आसानी से स्कैन कर लेता है। चीन के हांग्झो शहर स्थित स्टाटअप के अमरीकी निदेशक लियांग गुआन के अनुसार यह थर्मल ग्लास एक इन्फ्रारेड सेंसर का उपयोग करते हैं जो दो से तीन मीटर के दायरे में मौजूद किसी भी कोरोना संक्रमित या संदिग्ध व्यक्ति को खोज निकालते हैं। इसके सेंसर की क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह दो मिनट के भीतर 200 लोगों के तापमान का पता लगा सकता है। इतना ही इस डिवाइस में क्वालकॉम सीपीयू प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल कैमरा भी लगा हुआ है जो ऑगमेंटेड रियलिटी फीचर्स से भी लैस है। इतना ही हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल, लाइव फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिँग की सुविधा भी है। कंपनी इसमें अपडेट संस्करण भी दे रही है जो चेहरा पहचानने के फीचर यानी फेस रिकग्निशन और डेटा प्रबंधन की भी सुविधा देता है।