नए प्रोसेस में आधार से सीधे जानकारी ली जाएगी, जिससे मैन्युअल रूप से डिटेल्स भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। किसी भी प्रकार का फॉर्म भरना आवश्यक नहीं होगा और पूरी प्रक्रिया महज कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी। साथ ही UAN एक्टिवेशन और e-UAN कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी इसी ऐप के माध्यम से उपलब्ध रहेगी जिससे पूरा सिस्टम तेज, आसान और डिजिटल हो गया है।