
Jio Special 2025 Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स को नए साल पर एक खास तोहफा दिया है। जियो का 2025 रुपये वाला न्यू ईयर स्पेशल प्लान अब 31 जनवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगा। पहले यह प्लान केवल 11 जनवरी तक ही वैध था, लेकिन इसे अब 31 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कंपनी इसकी वैलिडिटी आगे भी बढ़ाएगी। इसलिए अगर आप इस प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये मौका हो सकता है।
जियो के इस न्यू ईयर वेलकम प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। प्लान के तहत हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है, यानी कुल 500GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है।
प्लान के साथ जियो ऐप्स जैसे JioCinema, JioCloud, और JioTV का एक्सेस मुफ्त दिया जा रहा है। इससे आप अपनी पसंदीदा मूवीज, टीवी शो और अन्य डिजिटल कंटेंट का आनंद ले सकते हैं।
इस प्लान के साथ यूजर्स को पार्टनर कूपन के तौर पर 2150 रुपये तक का फायदा भी दिया जा रहा है, जो नीचे बताए जा रहे हैं।
इतने दाम में इतने सारे बेनिफिट्स के साथ जियो का यह प्लान किसी अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर के ऑफर्स से बेहतर है। अगर आप लंबे समय तक बेहतर वैल्यू और सर्विसेज का बेनिफिट लेना चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है।'
Updated on:
14 Jan 2025, 3:18 PM IST
Published on:
14 Jan 2025, 3:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.