1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिसंबर के बाद इन 5 स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp

दिसंबर के बाद कई स्मार्टफोन्स पर WhatsApp (वॉट्सऐप) चलना बंद हो जाएगा। इसके बाद आप अपने दोस्तों और साथियों को WhatsApp से मैसेज नहीं भेज पाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raghuveer singh

•

Updated: 2 Nov 2016, 8:30 PM IST

दिसंबर के बाद कई स्मार्टफोन्स पर WhatsApp (वॉट्सऐप) चलना बंद हो जाएगा। इसके बाद आप अपने दोस्तों और साथियों को WhatsApp से मैसेज नहीं भेज पाएंगे। कंपनी कुछ स्मार्टफोन पर अपनी सर्विस को बंद करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। यहां हम आपको उन 5 स्मार्टफोन्स के बार में बताने जा रहे हैं जिन पर 31 दिसंबर के बाद WhatsApp नहीं चला सकेंगे।

इस स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा वॉट्सऐप

नोकिया E6 इस्तेमाल कर रहें हैं तो 31 दिसंबर के बाद आपके फोन पर वॉट्सऐप चलना बंद हो जाएगा। इसके अलावा नोकिया 5233, नोकिया C5, नोकिया आशा 306 और नोकिया नोकिया E52 भी वॉट्सऐप को सपोर्ट करना बंद कर देगा।

जानिए ऐसा होगा क्यों?

WhatsApp इस साल के तहत तक ब्लैकबेरी, नोकिया और कई पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर अपनी सेवा बंद करने जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि ब्लैकबेरी डिवाइसेज के अलावा नोकिया एस40, नोकिया सिंबियन एस60, एंड्रॉयड2.1, 2.2 और विंडोज फोन 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर ये सपोर्ट नहीं करेगा।

आपको बता दें कि WhatsApp का यूजर बेस तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी दावा करती है कि हर 7 में से 1 व्यक्ति WhatsApp का इस्तेमाल करता है।