7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Instagram New Features: इंस्टाग्राम नोट्स पर अब दिखेगा आपका Spotify सांग, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

Instagram New Features: इंस्टाग्राम के नए फीचर्स में अब आप अपने पसंदीदा Spotify गानों को Notes में शेयर कर सकते हैं। जानें आप इस फीचर को कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jun 14, 2025

Instagram Notes, Instagram Notes Spotify real time playback support, Instagram, Instagram new feature, Instagram New Features, instagram spotify link, instagram spotify, instagram spotify notes, instagram spotify playlist, spotify instagram

Instagram New Features How to Share Spotify Songs in Notes Easily (Image Source: Pixels)

Instagram New Features: सोशल मीडिया और म्यूजिक लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर रोल आउट किया है, जिसके जरिए यूजर्स अब Spotify पर चल रहे गानों को सीधे Instagram Notes पर शेयर कर सकेंगे। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपने फेवरेट सॉन्ग को शेयर करने के लिए कोई अतिरिक्त स्टेप नहीं करना पड़ेगा। गाना रियल टाइम में नोट्स में दिखाई देगा और जैसे ही आप गाना बदलेंगे, नोट्स भी अपने आप अपडेट हो जाएगा।

क्या है Instagram का नया फीचर?

Meta के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने Spotify के साथ मिलकर Notes सेक्शन को और इंटरेक्टिव बनाने के लिए यह नया म्यूजिक-शेयरिंग फीचर पेश किया है। अब इंस्टाग्राम यूजर्स अपनी स्टेटस-लाइक Notes में वह सांग दिखा सकते हैं जो वे उस समय Spotify पर सुन रहे होते हैं। यह अपडेट नोट्स को सिर्फ टेक्स्ट शेयरिंग का जरिया नहीं, बल्कि म्यूजिक एक्सप्रेशन का प्लेटफॉर्म बना देता है।

कब और क्यों लॉन्च हुआ फीचर?

यह फीचर 21 जून को मनाए जाने वाले World Music Day के मौके पर पेश किया जा रहा है। इंस्टाग्राम और Spotify की यह साझेदारी पहली बार नवंबर 2025 में सामने आई थी, जब ‘Add to Spotify’ बटन को इंस्टाग्राम में जोड़ा गया था। अब यह नया रियल टाइम म्यूजिक शेयरिंग फीचर उसी साझेदारी का अगला कदम है।

कैसे करें इस फीचर का इस्तेमाल?

Instagram ऐप को करें अपडेट - यह फीचर पाने के लिए सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करना होगा।

Notes में जाएं - Instagram के Direct Message (DM) सेक्शन में जाकर Notes बनाएं।

म्यूजिक आइकन पर टैप करें - नोट बनाते समय म्यूजिक आइकन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

Spotify अकाउंट लिंक करें - पहली बार उपयोग करते समय इंस्टाग्राम को स्पॉटिफाई से कनेक्ट करना होगा।

गाना प्ले करें और शेयर करें - जैसे ही आप Spotify पर गाना चलाएंगे, वह आपके इंस्टाग्राम नोट्स में अपने आप दिखाई देगा।

यूजर्स चाहें तो म्यूजिक के साथ एक छोटा टेक्स्ट मैसेज भी जोड़ सकते हैं, जिससे यह नोट और भी पर्सनल लगेगा।

यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: अभी तक नहीं की e-KYC? तो अटक सकती है 2000 रुपये की किस्त, घर बैठे ऐसे करें पूरा प्रोसेस