scriptGoogle Pay को किया गया रीडिजाइन, फिजूलखर्ची रोकने में करेगा मदद, जानिए और क्या बदला | interface changes in online payment app google pay | Patrika News

Google Pay को किया गया रीडिजाइन, फिजूलखर्ची रोकने में करेगा मदद, जानिए और क्या बदला

locationनई दिल्लीPublished: Nov 21, 2020 10:27:19 am

Submitted by:

Mahendra Yadav

नए फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट किए गए
बिल स्प्लिट फीचर की मदद से यूजर बिल को दोस्तों के साथ बांट सकते हैंं।
ज्यादा खर्च करने पर गूगल करेगा यूजर्स को आगाह।

Google Pay

Google Pay

Google इन दिनों अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने में जुटा है। ऐसे में वह अपनी सर्विसेज में फीचर्स अपग्रेड करने के साथ कुछ बदलाव भी कर रहा है। इसी क्रम में Google ने अपने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म एप Google Pay में कई बड़े बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपने पेमेंट एप Google Pay को रिडिजाइन किया है। इसमें जोड़े गए नए नए फीचर की मदद से यूजर्स अपने फालतू के खर्च पर लगाम सकते हैं और मनी सेविंग कर सकते हैं। यह नए फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट किए गए हैं।
खर्च पर रख सकेंगे नजर
Google का दावा है कि नए बदलाव से Google Pay यूजर्स को मनी सेविंग में आसानी हो जाएगी। साथ ही वे अपने खर्च पर भी नजर रख सकेंगे। हालांकि अभी Google Pay में नए बदलाव फिलहाल अमरीकी यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही भारत समेत बाकी देशो में भी यूजर्स को Google Pay के नए अपडेट मिलेंगे।
Logo भी बदला
हाल में ही गूगल ने Google Pay के लोगो में भी बदलाव किया था। भारतीय यूजर्स के लिए भी Google Pay का लोगो बदला गया है। नए लोगो में पुरानी कलर थीम ही रखी गई है, लेकिन इसका डिजाइन और लुक पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसका नया लोगो 3डी डिजाइन की तरह लगता है। शुरुआत में कई यूजर्स इस लोगो को देखकर कन्फ्यूज हो गए। गूगल ने गूगल पे के अलावा अपनी कई अन्य एप्स के भी लोगो में बदलाव किए हैं।
यह भी पढ़ें—भारत में PhonePe के यूजर्स की संख्या 25 करोड़ पार, अक्टूबर में हुआ इतने करोड़ का लेन—देन

बिल स्प्लिट फीचर
गूगल पे के जरिए अब अमरीकीे यूजर खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही इस एप में बिल स्प्लिट का फीचर भी जोड़ा गया है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने बिल को दोस्तों के साथ बांट सकते हैंं। इसके साथ ही एप में रेंट, फूड बिल और दूसरे खर्चों के लिए ग्रुप बनाकर भी बिल को आपस में बांट सकते हैं। साथ ही इसमें पेमेंट फीचर को भी रिडिजाइन किया गया है।
google_pay2.png
मिलेगी डील्स की जानकारी
अमरीका में गूगल पे के लिए पेट्रोल पंप्स से भी पार्टनरशिप की गई है। इसके अलावा एप में एक्सप्लोर टैब भी जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर्स को आसपास मिल रही डील्स के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा एक इन साइट फीचर भी जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर को मेंट बिहैवियर के बारे में पता चलेगा।
यह भी पढ़ें—बिना एटीएम/डेबिट कार्ड और मोबाइल के निकाल सकते हैं मशीन से पैसा, यहां समझें पूरा प्रोसेस

फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम
Google Pay में फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम फीचर भी एड किया गया है। इसकी मदद से जब यूजर अपने कार्ड को एप से कनेक्ट करेंगे तो उनके सभी खर्च पर सिंगल क्लिक पर नजर आएंगे। इसके साथ ही वे अपने मासिक खर्च की लिस्ट देख पाएंगे। इसके अलावा अगर यूजर डिनर,पार्टी या शॉपिंग में ज्यादा खर्च कर देते हैं, तो Google उनको आगाह भी करेगा। इससे वे अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रख सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो