iPhone 11 के लॉन्च के बाद से Apple अपने पुराने डिजाइन पैटर्न पर ही काम कर रहा है, लेकिन iPhone 17 Pro के साथ यह बदल सकता है। जाने-माने Apple टिपस्टर जॉन प्रोसर (Jon Prosser) के जरिए शेयर किए गए एक रेंडर के अनुसार, iPhone 17 Pro में पूरे स्मार्टफोन की चौड़ाई में फैला हुआ बड़ा कैमरा आइलैंड होगा। यह कैमरा आइलैंड गोल कोनों वाला होगा और इसमें बाईं तरफ तीन कैमरे और दाईं तरफ LED फ्लैश, LiDAR स्कैनर और माइक्रोफोन होगा।