अगर आप Pixel 8a को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। हमने Pixel 7a को एक्सचेंज के लिए डाला, तो Flipkart ने 14,500 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू ऑफर की। हालांकि, यह ऑफर तभी मिलेगा जब फोन की कंडीशन अच्छी होगी। यदि फोन में कोई फिजिकल डैमेज है या उसकी परफॉर्मेंस प्रभावित हुई है, तो एक्सचेंज वैल्यू कम हो सकती है।