
रिलायंस जिआे की 4जी सिम लेने के बाद भी बहुत से यूजर्स एेसे हैं जिन्हें लगता है कि उन्हें 4जी स्पीड नहीं मिल रही है। आपके साथ भी एेसा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूजर्स को कर्इ बार ये पता ही नहीं होता है कि 4जी नेटवर्क पर इंटरनेट की स्पीड कितनी होती है आैर उनके फोन में कितनी स्पीड है। स्पीड पता करने के लिए आप कुछ आसान स्टेप्स उठाएं आैर पता कर लें कि आपके फोन में 4जी स्पीड मिल रही है या नहीं।
ये एप करें डाउनलोड
स्मार्टफोन पर जिओ 4जी सिम की स्पीड पता करने के लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से स्पीडटेस्ट डॉट नेट एप को डाउनलोड करना होगा। एप आपके स्मार्टफोन के आईपी ऐड्रेस को ट्रैक करता है। साथ ही ये एप ये भी बताता है कि रियल टाइम में इंटरनेट की कितनी स्पीड मिल रही है।
4जी इंटरनेट स्पीड के बारे में जानें
ज्यादातर यूजर्स को ये पता ही नहीं होता है कि 4जी नेटवर्क पर इंटरनेट स्पीड कितनी होती है। इसके लिए पहले 4जी नेटवर्क पर इंटरनेट स्पीड के बारे में जानना जरूरी है। 4जी नेटवर्क पर सबसे ज्यादा इंटरनेट स्पीड 50 एमबीपीएस तक होती है। इसका अर्थ ये है कि यूजर एक सेकंड में 50 एमबी डेटा डाउनलोड कर सकता है। हालांकि भारत में स्थिति थोड़ी अलग है। यहां पर सेल्युलर कंपनियां करीब आधी स्पीड दे रही है जो 20 से 25 एमबीपीएस तक है। रिलायंस जिआे की आेर से प्रिव्यू आॅफर के दौरान इंटरनेट की स्पीड 25 एमबीपीएस तक थी, लेकिन अब ये केबीपीएस में आ रही है।
एेसे करें स्पीड टेस्ट
- इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से स्पीडटेस्ट डॉट नेट एप इंस्टॉल करना होगा।
- इसके बाद एप इंस्टॉल करें आैर स्पीड टेस्ट पर जाकर बिगेन टेस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर टेस्ट मीटर शो करेगा। यही मीटर स्मार्टफोन पर मिल रही रियल टाइम टेस्ट स्पीड बताएगा।
- एप की खास बात ये है कि यहां आप डाउनलोड और अपलोड दोनों स्पीड का अलग-अलग पता कर सकते हैं।
- साथ ही रिजल्ट्स के ऑप्शन में अलग-अलग वाई-फाई नेटवर्क की रियल टाइम स्पीड के बारे में भी आपको जानकारी मिल जाएगी।
Published on:
12 Oct 2016 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
