
टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स के लिए कई तरह के सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च करती रहती हैं। इन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट मिलते हैं। अब देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने 5 नए डेटा प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 22 रुपए है। ये डेटा प्लान्स कंपनी ने JioPhone यूजर्स के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर पेश किए हैं।
इन डेटा प्लान्स की कीमत 22 रुपए से लेकर 151 रुपए तक रखी गई है। ये सभी प्लान्स 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे। साथ ही इन सभी प्लान्स में यूजर्स को इसमें यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioNews जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। जानते हैं इन प्लान्स में JioPhone यूजर्स को क्या फायदा होगा।
2 जीबी डेटा
JioPhone यूजर्स के लिए पेश किए गए नए प्लान्स को देशभर में लाइव कर दिया गया है। इन प्लान्स की कीमत 22 रुपए, 52 रुपए, 72 रुपए, 102 रुपए और 152 रुपए रखी गई है। बता करें इसके 22 रुपए वाले प्लान के बारे में तो इस प्लान में यूजर्स को 2GB 4G डेटा मिलेगा। इस प्लान क वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioNews जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
52 और 72 रुपए वाले प्लान
जियो के दूसरे प्लान की कीमत है 52 रुपए। इस प्लान में यूजर्स को 6जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है। 6जीबी डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 64 Kbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। बता दें कि इतनी स्पीड व्हाट्सएप मैसेज भेजने और रिसीव करने के लिए काफी होती है। वहीं जियो के 72 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 0.5जीबी डेटा रोजाना मिलेगा यानी इसमें यूजर्स को कुल 14GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है।
102 और 152 रुपए वाले प्लान
वहीं जियो के 102 रुपए वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 1जीबी डेटा रोजाना मिलेगा यानी कुल 28 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है। वहीं इसके 152 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को कुल 56जीबी डेटा मिलेगा यानी 2जीबी डेटा रोजाना मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है।
Published on:
02 Mar 2021 02:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
