31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गन पॉइंट पर ही ब्लॉक करूंगा स्टारलिंक से रूस के न्‍यूज सोर्स – अरबपति एलन मस्‍क का बड़ा ऐलान

Elon Musk ने घोषणा की है कि वो अपनी कंपनी स्टारलिंक से रूसी मीडिया सोर्स को ब्लॉक नहीं करेंगे। लगातार रूस के खिलाफ आर्थिक तौर पर लिए गए एक्शन के बाद कई बड़ी कंपनियां भी रूस को झटका दे रही हैं। इस बीच एलन मस्क की ये घोषणा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 5 Mar 2022, 1:46 PM IST

Unless At Gunpoint: Elon Musk On Blocking Russian News On Starlink

Unless At Gunpoint: Elon Musk On Blocking Russian News On Starlink (PC: Mint)

टेस्ला के सीईओ और स्‍टारलिंक इंटरनेट कंपनी के मालिक एलन मस्‍क ने रूस और यूक्रेन में जंग के बीच बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो उनकी कंपनी स्‍टारलिंक से रूसी मीडिया संगठनों को ब्लॉक नहीं करेंगे। उनका कहना है कि कुछ सरकारों के कहने पर रूसी मीडिया के सोर्स को ब्लॉक नहीं करेंगे क्योंकि वो अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थक हैं और जबतक बंदूक की नोक पर नहीं कहा जाएगा वो ऐसा नहीं करेंगे।

मस्क ने क्या कहा?
स्पेसएक्स के प्रमुख एलोन मस्क ने शनिवार को कहा कि उनकी कंपनी स्टारलिंक को कुछ सरकारों (यूक्रेन को छोड़कर) ने रूसी समाचार स्रोतों को ब्लॉक करने के लिए कहा है परंतु वो ऐसा नहीं करेंगे, उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हम ऐसा तब तक नहीं करेंगे जब तक 'बंदूक की नोक' पर न कहा जाएग। अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थक होने के लिए माफ करिएगा।


मस्क की यूक्रेन को चेतावनी

मस्क ने ये भी चेतावनी दी है कि स्टारलिंक एकमात्र गैर रूसी कम्यूनिकेशन सिस्टम है जो अभी भी यूक्रेन के कुछ इलाकों में काम कर रह है। इसलिए जंग के बीच इसके इस्तेमाल में सावधानी बरतें क्योंकि इसपर भी हमला हो सकता है। यही नहीं यूक्रेन की मदद के लिए मस्‍क ने यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री मयखैलो फेदोरोव के अनुरोध पर तुरंत यूक्रेन को अंतरिक्ष से इंटरनेट देना शुरू कर दिया था।

बता दें कि कई बड़ी दिग्गज कंपनियां रूस के खिलाफ एक्शन ले रही हैं। एप्पल हो या डेल सभी ने रूस में अपने संचालन को या तो बंद कर दिया या फिर प्रोडक्ट डिलीवरी को ही रोक दिया है।

इसके अलावा मस्क ने शनिवार को ट्वीट किया, "स्पेसएक्स ने साइबर रक्षा और सिग्नल जामिंग पर काबू पाने को प्राथमिकता दी है। Starship और Starlink V2 में थोड़ी देरी होगी।"

मस्क ने यूक्रेन को चेताया

इस बीच टेस्ला के संस्थापक ने दुनिया भर में तेल और गैस उत्पादन में तत्काल वृद्धि का आह्वान भी किया। उनका ,मानना है कि स्थायी समाधान रूसी उत्पादन की जगह नहीं ले सकते। मस्क ने ट्विटर पर लिखा, "ये कहना उचित नहीं लग रहा, लेकिन हमें तुरंत तेल और गैस उत्पादन को बढ़ाने की आवश्यकता है।"

यह भी पढ़े - रूस में अब नहीं होंगी अमेरिकी कंपनियां, यूक्रेन में जंग के कारण कर रही व्यापारिक रिश्ते खत्म