यह फीचर उन सभी चीजों के लिए फायदेमंद है, जिनकी पेमेंट हर महीने करनी पड़ती है। जैसे कि नेटफ्लिक्स, डिज्नी+ हॉटस्टार जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, मोबाइल रिचार्ज, बिजली का बिल, इंश्योरेंस की किस्त, EMI, जिम या ट्यूशन की फीस और म्यूचुअल फंड की SIP। इन सबकी पेमेंट अब अपने आप तय तारीख को हो जाती है जिससे आपको बार-बार याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती है।