
सोशल नेटवर्क फेसबुक से अब केवल दोस्त ही नहीं बनाए जा सकेंगे बल्कि कमार्इ भी की जा सकेगी। फेसबुक पोस्ट से पैसा कमाने के अलावा अब यूजर्स खास मुहीम के लिए पैसा भी जुटा सकेंगे।
फेसबुक की प्लानिंग है कि यूजर्स को पैसा कमाने का आॅप्शन दिया जाए। 'टिप जार' नामक एक आॅप्शन से यूजर्स पैसा दान कर सकेंगे। इसके अलावा किसी भी कंटेंट के द्वारा स्पाॅन्सरशिप आैर विज्ञापन से हो रही कमार्इ में हिस्सेदारी जैसे तरीके भी काम में लिए जाएंगे।
फेसबुक पोस्ट पर मौजूद 'काॅल टू एक्शन' नामक बटन फाॅलोअर्स को साइन-अप पर ले जाएगा आैर आपकी पोस्ट पर कुछ खरीदने के लिए निर्देश देगा।
संभावना है कि फेसबुक का यह आनेवाला फीचर केवल वेरिफाइड यूजर्स के लिए होगा।
Published on:
02 May 2016 03:40 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
