21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Year Ender 2021: न्यू ईयर की सेलिब्रेशन पार्टी के लिए ये 5 जगह हैं बेस्ट, मनाएं नए साल का जश्न

नए साल(New Year's Celebration Party) का स्वागत सभी लोग अलग-अलग अंदाज़ में करते हैं। कोई परिवार के साथ रहकर जश्न मनाता हो तो कोई दोस्तों के साथ रहकर जमकर डांस मस्ती करते हैं तो इन्ही में से कुछ लोग परिवार के साथ नई जगह पर घूमने निकल जाते हैं।

2 min read
Google source verification
New Year's Celebration Party

New Year's Celebration Party

नई दिल्ली। साल 2020 दुनिया के लिए सबसे ज्यादा मनहूस साल साबित हुआ है। कोरोना जैसी महामारी से ना जाने कितने लोगों की जान गई है। अब लोग इस साल की इन खतरनाक यादों को भुलाकर नए साल के स्वागत की तैयारी में लग रहे है। अब जल्द ही New Year 2021 का आगाज होने वाला है। इस नए साल को लोग काफी एन्जॉव के साथ मनाने की सोच रहे है। लेकिन सबसे मन में एक ही सवाल रहता है कि नए साल का वेलकम करने के लिए किस जगह पर जाकर जश्न मनाएं। यदि आप भी इस तरह के प्लान से परेशान है तो हम आपको बता रहे हैं कि भारत में किन जगहों पर जाकर आप अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year's Celebration Party)को यादगार बना सकते हैं।

1.गोवा-

भारत की सबसे रोमांचक जगहों में से एक गोवा अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बीच के लिए मशहूर गोवा में हमेशा लोगों का आना जाना लगा रहता है, खासकर न्यू ईयर पर लोग इस जगह पर आना ज्यादा पसंद करते है। गोवा में कलंगूट बीच, अंजुना बीच , फोर्ट अगुआडा, चर्च, दूधसागर वाटरफॉल आदि शानदार जगहें है। नए साल के सेलिब्रेशन के लिए यह जगह सबसे बेस्ट जगहों में से एक है।

2. केरल-

धरती का स्वर्ग रहे जाने वाला केरल ऐसी जगह है जिसे प्रकृति में खुद इसे सवांरा है। इस जगह पर प्राकृति के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देख हर कोई मोहित हो जाता है। नए साल के जश्न के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। आप भी अगर प्राकृति के बीच रहकर नए साल का जश्न मनाना चाहते हैं, तो केरल एक अच्छा ऑप्शन है।

3. मनाली-

साल 2018 को पहाड़ों के बीच रहकर अलविदा कर नए साल की न्यू ईयर को यादगार बनाने के लिए मनाली में आप जरूर जाएं। बर्फीली पहाड़ियों के बीच रहने का मजा ही कुछ और है। परिवार, दोस्तों और खास लोगों के साथ रहकर आप न्यू ईयर सेलिब्रेट करके नए साल को यादगार बना सकते हैं।

4.नई दिल्ली-

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली भी खास जगहों में से एक हैं।पार्टी करने के शौकीन लोगों के लिए दिल्ली में न्यू ईयर सेलिब्रेट करना एक अच्छा ऑप्शन है. न्यू ईयर पर दिल्ली की नाइटलाइफ देखने को बनती है. कई पब में रातभर न्यू ईयर पार्टी चलती है। कई होटल और पब में सेलिब्रिटीज की परफॉर्मेंस का आंनद उठा सकते हैं और न्यू ईयर को यादगार बना सकते हैं।

5. जयपुर-

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी सांस्कृतिक धरोहर के साथ नृत्य, कला, संगीत और राजसी खाने के लिए जाना जाता है। इस जगह की सुंदरता के चर्चे हर किसी की जुबान से सुने जा सकते है। आप जयपुर में रहकर कई तरह से नए साल का स्वागत कर सकते हैं। आप चाहें तो चौकी धानी जाकर भी नए साल के आगमन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां कई पब में नया साल की पार्टी आयोजित की जाती हैं।