कथावाचिका जया किशोरी आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मोटिवेशनल वीडियो शेयर करती रहती हैं। जया किशोरी को फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। जया किशोरी ने अपने आध्यात्मिक करियर की शुरुआत भजन गाकर 7 साल की छोटी सी उम्र से की थी और आज ये भारत की मशहूर कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर बन चुकी हैं। जया किशोरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि वो कौन सी 5 बातें हैं जो व्यक्ति को किसी से भी शेयर नहीं करनी चाहिए।