2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेली फैट से पाना चाहते है निजात, तो हर रोज नाश्ते में खाएं सिर्फ ये एक चीज

खराब जीवन-शैली, खानपान और फिजिकल एक्टिविटी ना होने करने के कारण आज ज्यादातर लोग बेली फैट की समस्या से परेशान हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपनी ब्रेकफास्ट डाइट में इसे शामिल करने की जरूरत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 10 Sep 2021, 2:59 PM IST

belly-fat.jpg

Belly fat

नई दिल्ली: Sprouts for burn Belly fat: खराब जीवन-शैली, खानपान और कोई फिजिकल एक्टिविटी ना करने के कारण आज ज्यादातर लोग बेली फैट की समस्या से परेशान हैं। बेली फैट बढ़ने से जहां एक ओर पर्सनैलिटी खराब लगने लगती हैं. वहीं, कई बीमारी होने का भी खतरा बढ़ जाता है। अगर एक बार बैली फैट बढ़ जाता है कि तो इसे कम करना मुशकिल हो जाता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं और कुछ लोग तो दवाइयां खाने से भी परहेज नहीं करते हैं।

लेकिन अगर आप चाहें तो लाइफस्टाइल के साथ-साथ खानपान में बदलाव कर अपने बेली फैट को कम कर सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं। जिसे रोज सुबह नाश्ते में खाने से आपका बेली फैट कुछ ही दिनों में कम होने लगेगा और बढ़ेगा भी नहीं।

बेली फैट कम करने के लिए सुबह के नाश्ते में शामिल करें स्प्राउट्स-

दरअसल हम बात कर रहे हैं, न्यूट्रिशन्स से भरपूर स्प्राउट्स की। स्प्राउट्स में कैलोरी कम होती है और इसमें प्रोटीन, एंजाइम और अन्य प्रकार के पोषक तत्व अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होते हैं। स्प्राउट्स में फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। लगभग 7.6 ग्राम फाइबर एक कप स्पाउट्स में होता है। जिसके खाने से पाचन अच्छा होता हैं। इसके अलावा स्प्राउट्स में फैट न के बराबर होता है। 100 ग्राम स्प्राउट्स में सिर्फ 0.38 ग्राम फैट होता है।

स्प्राउट्स के इन फायदों को देखते हुए आप अपने सुबह के नाश्ते में इसे जरूर शामिल कर सकते हैं। आप साबूत मूंगदाल, चने, मुंगफली के दानों आदि से स्प्राउट्स बनाकर खा सकते हैं। अगर आप इसमें प्याज, टमाटर और गाजर आदि मिलाकर खाएं तो आपके लिए और ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

वहीं, स्प्राउट्स के अलावा बेली फैट को कम करने के लिए खीरा भी फायदेमंद होता है। इसलिए आप अपनी डाइट में खीरा भी शामिल कर सकते हैं। खीरा विटामिन, मिनरल्स और फाइबर युक्त होता है। खीरे को रोज खाने से शरीर से सभी विषाक्त पदार्थ दूर हो जाते हैं।