31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: अब जल्दी नहीं आएगा बुढ़ापा, आ गया एक नया फॉर्मूला

एंटी एजिंग के लिए तमाम कोशिशें नहीं करनी पड़ेंगी। अब किसी को भी बुढ़ापा नहीं सताएगा। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक प्रोटीन में बुढ़ापा रोधी गुण पाया है। मानव कोशिकाओं के भीतर इसे ढूंढा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suman Agarwal

•

Updated: 14 Feb 2024, 2:43 PM IST

anti_aging.png

Anti Aging Formula: आपको अब जवां दिखने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं रहेगी। एंटी एजिंग के लिए तमाम कोशिशें नहीं करनी पड़ेंगी। अब किसी को भी बुढ़ापा नहीं सताएगा। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक प्रोटीन में बुढ़ापा रोधी गुण पाया है। मानव कोशिकाओं के भीतर इसे ढूंढा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक इस प्रोटीन की पहचान एटीएसएफ-1 के रूप में की गई है। उम्मीद है यह बुढ़ापा रोकने में मदद करेगा।

कोशिकाओं की मरम्मत माइटोकॉन्ड्रिया कोशिका का वह हिस्सा होता है, जो ऊर्जा के उत्पादन के लिए जिम्मेदार होता है। नेचर सेल बायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में लेखकों ने कहा कि माइटोकॉन्ड्रियल क्षति को रोकने के लिए संभावित हस्तक्षेपों की पहचान करने की दिशा में कोशिकाओं के मरम्मत को बढ़ावा देनी की प्रक्रिया को समझना अहम कदम है।

छह केमिकल्स का मिश्रण बनाया जा चुका है, जो बढ़ती उम्र के असर को घटाएगा। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह केवल त्वचा पर असर नहीं करेगा, बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों को भी दुरुस्त करेगा।