3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kiara Advani As Bride : बहन इशिता बनीं थी सब्यासाची ब्राइड, अपनी शादी में किस डिज़ाइनर का लेहंगा पहनेंगी कियारा

Kiara Advani As Bride : राजस्थान से खबर है कि किसी बॉलीवुड कपल की शादी की शहनाई बजने वाली है। वैसे तो पिछले साल कियारा की बहन इशिता अडवाणी सब्यासाची ब्राइड बनीं थी , लेकिन क्या कियारा भी सब्यसाची ब्राइड बनेंगी?
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 3 Feb 2023, 7:32 AM IST

wedkiara.jpg

वेडिंग फंक्शन में बहन इशिता के साथ कियारा अडवाणी

Wedding Bells : राजस्थान से खबर है कि किसी बॉलीवुड कपल की शादी की शहनाई बजने वाली है। यह कपल कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। पिछले साल कियारा की बहन इशिता अडवाणी सब्यासाची ब्राइड बनीं थी, अब क्यूंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा अडवाणी की शादी के चर्चे हैं तो सोचने वाली बात है कि क्या कियारा भी बहन की तरह सब्यासाची का लेहंगा पहनेंगी?
पर यह बात तय है की चाहे जिस किसी डिज़ाइनर का लेहंगा पहने, पंजाबी कुड़ी कियारा लगेंगी एक
दम सोणी।

जहां शादी वहां ब्राइडल फैशन। वेडिंग सीजन है तो क्यों ना कुछ ब्राइडल टिप्स होने वाली ब्राइड कियारा आडवाणी ( Kiara Advani) के वार्डरॉब से ले लें। इंस्टाग्राम पर कियारा के कई फोटोज हैं जिनमें वे क्लासी लहंगे पहने नज़र आयीं हैं। जब तक वह दुल्हन का जोड़ा पहनकर आये हम डालते हैं एक नज़र उनके पास्ट कलेक्शन पर।

सेलिब्रिटी डिज़ाइनर डुओ (duo) अबू जानी - संदीप खोंसला (Abu Jaani-Sandeep Khonsla) के बनाये इस ब्राइट येलो लहंगे में कियारा मानो हल्दी सेरेमनी के लिए तैयार हैं । कियारा ने यहाँ 'मेटालिको' लहंगा पहना है। गोल्ड और सिल्वर टोन के इस लहंगे में बड़ी बारीकी से सीक्विन्स और क्रिस्टल्स के साथ एम्ब्रोडरी की गयी है।

आमतौर पर बॉलीवुड कि सभी एक्ट्रेसेस की बकेट लिस्ट में मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) का डिज़ाइनर लेहंगा तो होता ही होगा। मनीष के ड्रीमी कलेक्शन की शायद कियारा भी कायल हैं। यही वजह होगी जिसके कारण सोशल मीडिया पर कियारा की कई फोटोज हैं जिनमें वो मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन में नज़र आयीं। यह डार्क वाइन लेहंगा भी मनीष का क्रिएशन है।

कियारा अडवाणी ने यहाँ श्यामल एंड भूमिका (Shyamal and Bhumika) का डिज़ाइन किया हुआ यूरोपियन ग्रीन लेहंगा पहना है। डिटेल्ड एम्ब्रायडरी के साथ आरी , जरदोजी जैसे वर्क किये गए हैं।

इस फोटो में कियारा ने शानदार सिल्वर वर्क के लहंगे के साथ लौ-कट चोली और मिनिमल डिटेलिंग वाला प्लेन दुपट्टा पहना है। इसे फरज मनन (Faraz Manan) ने तैयार किया है।

सिद्धार्थ और किआरा कि शादी 6 फरवारी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। अपनी शादी में अपनी बहन की ही तरह कियारा भी सब्यासाची (Sabyasachi) ब्राइड बनेंगी ।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

स्वास्थ्य