4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन राशि की लड़कियों के आगे इनके पति की भी नहीं चलती, मानी जाती हैं बहुत डॉमिनेटिंग

आज यहां हम ऐसी राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें जुड़ी लड़कियों का स्वभाव काफी डॉमिनेटिंग माना जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 29 May 2022, 2:31 PM IST

zodiac signs, dominating zodiac signs, dominating girls zodiac, lucky zodiac sign, astrology, zodiac signs astrology,

इन राशि की लड़कियों के आगे इनके पति की भी नहीं चलती, मानी जाती हैं बहुत डॉमिनेटिंग

Dominating Girls Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र मिलता है और हर राशि के लोगों का स्वभाव और आदतें अलग-अलग होती हैं। कहते हैं हर राशि पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है और इन्हीं ग्रहों का प्रभाव संबंधित राशि के लोगों पर पड़ता है। आज यहां हम ऐसी राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसें जुड़ी लड़कियों का स्वभाव काफी डॉमिनेटिंग माना जाता है। इन राशियों की लड़कियों के आगे इनके पति की भी नहीं चल पाती।

मेष राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं। मंगल को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। इस राशि की लड़कियों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव होने से ये गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव की होती हैं। ये अपने आगे किसी की नहीं सुनती। ये निडर और साहसी होती हैं। जो इनके मन में आता है ये कह देती हैं। इन्हें हर चीज अपने हिसाब से करना पसंद होता है। इनके आगे इनके लव पार्टनर की भी नहीं चलती।

सिंह राशि: इस राशि की लड़कियों पर सूर्य देव का प्रभाव रहता है। ये आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इन्हें अपनी चीजों के साथ जरा सा भी समझौता पसंद नहीं है। ये अपनी लाइफ अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं जिसमें इ्नहें किसी की भी दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ये दूसरों पर हमेशा हावी रहती हैं और अपने पति को काफी डॉमिनेट करती हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि की लड़कियों पर मंगल ग्रह का प्रभाव रहता है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। ये अपने आगे किसी की नहीं सुनती चाहे फिर वो इनका पति ही क्यों न हो। ये दूसरों पर हुकुम चलाने वाली मानी जाती हैं। लेकिन दूसरी तरफ से अपने लोगों से खूब प्यार करती हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष अनुसार इन नाम की लड़कियां धन-धान्य से भर देती हैं अपने पति का जीवन

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

स्वास्थ्य