17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 3 राशि के लड़के कभी नहीं देते धोखा, पलकों पर बैठाकर रखते हैं अपनी लव पार्टनर को

इन 3 राशियों के लड़के अपनी जीवनसाथी को पलकों पर बैठाकर रखते हैं और उनकी हर ख्वाहिश को पूरा करते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 7 May 2022, 10:48 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac, kark rashi, makar rashi, meen rashi, cancer zodiac, Capricorn zodiac, Pisces zodiac, rashifal, horoscope,

इन 3 राशि के लड़के कभी नहीं देते धोखा, पलकों पर बैठाकर रखते हैं अपनी लव पार्टनर को

हर लड़की चाहती है कि उसे ऐसा पार्टनर मिले जो उसके साथ ईमानदार हो, उसका सम्मान करे और उसकी हर जरूरतों का ख्याल रखे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये सभी गुण 3 राशियों के लड़कों में देखने को मिलते हैं। इन राशियों के लड़के दिल के साफ और ईमानदार होते हैं। इन्हें अपने रिश्तों की काफी कदर होती है। ये जिस लड़की से अपना संबंध जोड़ लेते हैं उसके साथ अपना रिश्ता ताउम्र निभाते हैं। जानिए ये किन राशियों के लड़के हैं।

कर्क राशि: इस राशि के लड़के पारिवारिक होते हैं। महिलाओं की काफी इज्जत करते हैं। अपनी हमसफर को पलकों पर बैठाकर रखते हैं और उसकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। ये एक परफेक्ट जीवनसाथी साबित होते हैं। अपनी पत्नी को करियर में भी काफी सपोर्ट करते हैं। इनकी लव लाइफ शानदार रहती है। ये किस्मत के धनी भी माने जाते हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।

मकर राशि: इस राशि के लड़के अपनी साथी से बेहद प्यार करने वाले माने जाते हैं। ये काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। अपनी साथी को खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ खास करते रहते हैं। ये अपनी पार्टनर को कभी धोखा नहीं देते हैं। ये जिस लड़की से प्यार करते हैं उससे साथ शादी के बंधन में बंध जाते हैं। ये अपनी लवमेट को अपनी पलकों पर बैठाकर रखते हैं।

मीन राशि: इस राशि के लड़के बेस्ट पति साबित होते हैं। अपनी साथी को दिलो जान से चाहते हैं। अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अपनी साथी को कभी धोखा नहीं देते हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र: अपने पति की किस्मत कुबेर समान चमका देती हैं इन 4 नाम की लड़कियां