बता दें कि परफ्यूम, माउथ वॉश और हैंड सैनिटाइजर में इथाइल अल्कोहल पाया है। ऐसे में अगर पायलट ने इनमें से किसी भी चीज़ का यूज किया हो, तो मशीन इसे अल्कोहल समझकर फॉल्स पॉजिटिव रिजल्ट दे सकती है। इसका मतलब है कि भले ही पायलट ने शराब न पी हो, लेकिन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आ सकती है। इससे पायलट को फ्लाइट में देरी हो सकती है या कभी-कभी उसे ड्यूटी से भी हटाया भी जा सकता है।