
Baby Walker के फायदे और नुकसान (representative image) image credit Magnific
Baby Walker Development: छोटे बच्चों को चलना सिखाने या उन्हें चलने में मदद करने के लिए कई माता पिता बेबी वॉकर का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें लगता है कि इससे बच्चा जल्दी चलना सीख जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या बेबी वॉकर का इस्तेमाल करने से बच्चा जल्दी चलना सीखता है, क्या यह बच्चे के लिए सुरक्षित है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) के अनुसार, बेबी वॉकर बच्चे को चलना सीखने में मदद नहीं करता। वॉकर में बच्चा पहियों की मदद से तेजी से आगे बढ़ सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपने पैरों से चलना सीख रहा है।
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) में प्रकाशित एक समीक्षा में बेबी वॉकर और बच्चे के चलना शुरू करने की उम्र से जुड़े 4 अध्ययनों की समीक्षा की गई। कुछ अध्ययनों में वॉकर इस्तेमाल करने वाले बच्चों में चलना शुरू करने में थोड़ी देरी देखी गई, जबकि कुछ में ऐसा साफ असर नहीं मिला।
NCBI पर प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में बेबी वॉकर इस्तेमाल करने वाले और वॉकर इस्तेमाल नहीं करने वाले बच्चों के चलने के तरीके के विकास की तुलना की गई। अध्ययन में दोनों समूहों के बीच चलना शुरू करने की उम्र में कोई अंतर नहीं मिला, हालांकि चलने के तरीके में कुछ अंतर देखे गए।
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन (NCBI) में प्रकाशित एक अध्ययन में वॉकर इस्तेमाल करने वाले बच्चों के मोटर डेवलपमेंट और शरीर का संतुलन बनाए रखने की क्षमता के स्कोर कम पाए गए।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) के अनुसार, बेबी वॉकर में बच्चा तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकता है। इससे वह सीढ़ियों के पास पहुंचकर गिर सकता है, गर्म चीजों को छू सकता है या ऐसी चीजों तक पहुंच सकता है जो उसके लिए खतरनाक हों। इसके अलावा पानी के पास पहुंचने पर गिरने और डूबने का खतरा भी हो सकता है। कई बार माता पिता या बच्चे की देखभाल करने वाला व्यक्ति पास में होने के बावजूद हादसा हो सकता है, क्योंकि वॉकर में बच्चा बहुत तेजी से आगे बढ़ सकता है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (AAP) के अनुसार, पहियों वाले बेबी वॉकर की जगह बिना पहियों वाले स्टेशनरी एक्टिविटी सेंटर, प्ले यार्ड या प्लेपेन जैसे विकल्प इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिखा गया है और क्वालिफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। बच्चे की सेहत या विकास से जुड़ी कोई परेशानी होने पर हमेशा विशेषज्ञ से सलाह लें।
Updated on:
15 Sept 2026 01:49 pm
Published on:
15 Sept 2026 01:32 pm
