Soothe and Shine : आजकल नेचुरल और आर्गेनिक प्रोडक्ट्स को लेकर काफी अवेयरनेस बढ़ रही है। यही कारण है की ज़्यादा से ज़्यादा लोगों का रुझान ऐसे प्रोडक्ट्स की तरफ होने लगा है जो हमारी बॉडी के लिए सही होने के साथ ही नेचर से लिए गए हों। जिनमें ज़्यादा केमिकल ना हों। लोग न सिर्फ आर्गेनिक प्रोडक्ट्स खरीदते हैं बल्कि घर पर भी नेचुरल चीजों से अपनी देखभाल करते हैं। बात आर्गेनिक प्रोडक्ट्स की है तो एलोवेरा, ट्री टी ऑयल, एप्पल साइडर विनेगर का नाम सबसे पहले आता है। स्किन केयर हो या इन्फ्लेमेशन, स्कैल्प या बालों की प्रॉब्लम हो या ब्यूटी ट्रीटमेंट कई तरह के घरेलु उपचार या यूं कहें DIY में यह तीन प्रोडक्ट्स बहुत काम आते हैं।आज इस आर्टिकल में आइए जानते हैं क्या गुण है इन तीनो पॉपुलर प्रोडक्ट्स में।