
Benefits Makhana
Benefits Makhana: बिहार के मिथिला क्षेत्र में उगने वाला मखाना अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आठवें बजट में बिहार को बड़ी सौगात देते हुए मखाना किसानों के लिए 'मखाना बोर्ड' स्थापित करने की घोषणा की है, जिससे मखाना की मार्केटिंग, उत्पादन, प्रोसेसिंग और वेल्यू एडिशन को बढ़ावा मिलेगा। मखाना अपनी सेहतमंद खूबियों के लिए मशहूर है और इसे सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक शामिल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे खाने के आसान और स्वादिष्ट तरीकों के बारे में..
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता है। मखाने में हाई फाइबर, प्रोटीन और कम कैलोरी होती है, जिससे यह हल्का लेकिन पोषण से भरपूर नाश्ता बन जाता है।
1. मखाना पोहा: अगर आपको पोहा पसंद है तो आप एक बार जरूर मखाना पोहा ट्राई करें। इसे आप भुने हुए मखाना और हरे सब्जियों को मिलाकर अपने लिए हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ते बना सकते है।
2. मखाना स्मूदी: सुबह के नाश्ते के लिए मखाना स्मूदी जल्दी और सेहत के लिए हेल्दी होता है। इसके लिए आप दूध, शहद, ड्राई फ्रूट्स और मखाना के साथ पौष्टिक स्मूदी बना सकते हैं।
3. मखाना उपमा: यदि आप हल्का और पौष्टिक नाश्ता चाहते हैं तो सूजी के उपमा में मखाना मिलाकर इसे क्रंची और टेस्टी बना सकते हैं। यह सुबह के नाश्ते के लिए सबसे अच्छा होता है।
कई बार दोपहर और रात के खाने के बीच हल्की भूख लग जाती है, जिसके लिए हम हेल्दी स्नैक में खाना पसंद करते है। ऐसे समय में मखाना आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह पचाने में हल्का होता है और इसमें फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं।
1. भुना हुआ मखाना: इसे बनाने के लिए आपका 10 मिनट ही काफी है। इसके लिए आप घी या जैतून के तेल में मखाना सेंधा नमक के साथ भूनकर एक अच्छा स्नैक बना सकते है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है।
2. मखाना चाट: यदि आपको चटपटा खाने का मन है तो आप मखाना के साथ खीरा, टमाटर, नींबू और मसालों को अच्छे से मिलाकर स्वादिष्ट चाट तैयार कर सकते हैं। ये चाट दोपहर और शाम के नाश्ते के लिए सबसे बेस्ट होता है।
अच्छी सेहत के लिए हम सभी को रात में खाना हल्का और सुपाच्य ही खाना चाहिए। इसके लिए मखाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह पेट को हल्का महसूस कराता है और पाचन में सहायक होता है।
1. मखाना खिचड़ी: रात के खाने में आप यदि आप हल्का लेकिन पौष्टिक डिनर चाहते हैं तो दाल, चावल और सब्जियों के साथ मखाना मिलाकर खिचड़ी बना सकते हैं। यह स्वाद और सेहत दोनों में बेहतरीन होती है।
2. मखाना करी: मखाना करी डिनर के लिए बेस्ट माना जाता है। इसे बनाने के लिए आप टमाटर, प्याज और हल्के मसालों के साथ मखाना करी तैयार कर सकती है और इसे रोटी या चावल के साथ अपने पूरे परिवार के साथ आनंद लें सकते है।
3. मखाना दूध: अगर आप रात में हल्का में कुछ पीना पसंद करते हैं तो दूध में भुना हुआ मखाना डालकर पी सकते हैं। यह आपके पूरे शरीर को फायदा पंहुचा सकता हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
1 Feb 2025, 3:19 PM IST
Published on:
1 Feb 2025, 3:19 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
स्वास्थ्य




