Chaitra Navratri 2023 : आज चैत्र नवरात्रि (Navratri ) का आखरी दिन है। हिंदू धर्म (Hindu Religion) का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और नए कार्य शुरू करने के लिए इसे शुभ समय माना जाता है। यह त्यौहार बड़ी धूम धाम से पूरे देश में मनाया जाता है। चैत्र मास की अष्टमी आज बुधवार, 29 मार्च 2023 को है। यह नवरात्रि का आठवां दिन है। आज के दिन माता दुर्गा और अन्य देवियों की पूजा की जाती है। मॉडर्न भाषा में कहें तो वुमन पावर का प्रतीक है देवी दुर्गा और उनके स्वरुप। देवी दुर्गा दया, सहानुभूति, धैर्य, और भावनाओं के साथ ही शक्ति, पावर, हिम्मत और लगन सहित कई गुणों का प्रतीक है। वे वो सब कुछ है जो हमें आज के दौर में जीने की प्रेरणा देती है। नवरात्रि के समापन पर आयी जानते हैं कैसे देवी दुर्गा से हम वुमन पावर का सबक ले सकते हैं।