29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DIY Cement Home Decor : फाउंटेन से लेकर प्लांटर तक, बचे हुए सीमेंट से बनाएं ये 5 यूनिक होम डेकोर आइटम

DIY Decor Ideas: खाली समय में अगर आप कुछ यूनिक और क्रिएटिव बनाने के लिए आइडिया खोज रहे हैं, तो सीमेंट का इस्तेमाल करके आप फाउंटेन, कुशन कप होल्डर, गमला, कैंडल ट्रे और मनी प्लांट होल्डर जैसी खूबसूरत चीजें बना सकते हैं।
2 min read
Google source verification
Cement Craft Ideas, Cement Planter Ideas

5 DIY Cement होम डेकोर आइडिया image credit instagram- /creative_homes.and.gardens/mr.fuzail_art//meow_art71//rebornspacestv//deeps_craft and chatgpt

Cement Home Decor Ideas: घर का काम करवाते समय अगर सीमेंट बच गया है या आपको DIY करने का शौक है, तो आप सीमेंट का इस्तेमाल करके अपने घर के लिए एक से बढ़कर एक ट्रेंडी और खूबसूरत होम डेकोर आइटम बना सकते हैं। आज की इस स्टोरी में हम ऐसे ही 5 होम डेकोर आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सीमेंट से बनाएं फाउंटेन (Leaf Texture Water Fountain using Cement)

सीमेंट से फाउंटेन बनाने के लिए सबसे पहले बालू पर अरवी के पत्ते को बिछा दें। फिर इसके ऊपर सीमेंट का घोल डालकर पत्ते के साइज का सांचा तैयार करें। इसके बाद फाउंटेन बनाने के लिए छड़ को पेड़ का शेप दें और उस पर सीमेंट लगाते हुए एक कपड़ा लपेटते जाएं, जिससे बेस मजबूत हो जाए।

फिर इसे एक बेस पर जोड़कर खड़ा कर दें और इस पर तैयार पत्तों के सांचे लगा दें। इसके बाद इसमें फाउंटेन का मोटर जोड़ें और थोड़ा पानी डालकर चालू करें। आपका फाउंटेन बनकर तैयार है।

कुशन कप होल्डर (DIY Viral Cushion Cup Holder with Cement)

अगर आप पहली बार सीमेंट से कोई DIY बनाने का सोच रहे हैं, तो यह कुशन कप होल्डर आपके लिए बेस्ट है। इसे बनाने के लिए बस आपको एक प्लास्टिक बैग चाहिए। जितना बड़ा आपको होल्डर बनाना है, उसी हिसाब से बैग लें।

इसके बाद प्लास्टिक में सीमेंट का घोल डालकर इसे बंद कर दें और इसके ऊपर कम में पानी भरकर रख दें। एक से दो दिन बाद जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो प्लास्टिक हटाकर इस पर कलर कर दें।

सीमेंट प्लांटर हैक (DIY Cement Planter Hack)

गार्डन या बालकनी के लिए खूबसूरत गमला बनाने के लिए सबसे पहले एक स्टूल को उल्टा करके इसके अंदर सीमेंट का घोल डालकर बेस तैयार करें। साथ ही ध्यान दें कि पाइप भी डालें, जिससे पौधे को ऑक्सीजन लेने और अतिरिक्त पानी निकालने में परेशानी न हो।

इसके बाद अपनी पसंद की टाइल्स को स्टूल के पैरों के बराबर साइज में काट लें और इन्हें इसके ऊपर लगा दें। किनारों को सीमेंट से जोड़ दें और कुछ दिनों के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए, तब सीमेंट वाले हिस्से को पेंट करें और इसमें अपनी पसंद का पौधा लगाएं।

कैंडल ट्रे (Candle Tray with Cement)

कैंडल स्टैंड बनाने के लिए सबसे पहले जितना बड़ा आप कैंडल स्टैंड बनाना चाहते हैं, उतने साइज का एक डिब्बा लें। फिर डिब्बे के अंदर वैसलीन लगा दें, जिससे डिब्बे से आसानी से सीमेंट निकल सके।

अगर आप इसे कलरफुल बनाना चाहते हैं, तो किनारों पर रंग लगाने के बाद इसमें सीमेंट का घोल डालें। इसके बाद इसमें दो छोटी-छोटी गिलासों में पानी भरकर रख दें। जब यह सूख जाए, तो गिलास निकाल लें और इसे अपनी पसंद के अनुसार सजाकर कैंडल स्टैंड की तरह इस्तेमाल करें।

सीमेंट होम डेकोर (DIY Cement Home Decor)

अगर आप इससे कोई होम डेकोर बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले बेस के लिए एक लंबाई वाला डिब्बा लें और उसमें सीमेंट डाल दें। फिर खराब हुए बल्ब पर प्लास्टिक लपेटकर तेल लगाने के बाद उसे इसमें रख दें, जिससे बल्ब का बेस शेप बन जाए।

इसके बाद बल्बों को निकालकर ट्रे को साफ करें और पेंट कर दें। फिर बल्ब के अंदर का फिलामेंट निकालकर उसे साफ करें। इसके बाद बल्ब के मुंह पर पतली रस्सी बांधकर उसे ट्रे पर रखें और इसमें थोड़ा सा पानी भरकर मनी प्लांट लगा दें।

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

ट्रेंडिंग

स्वास्थ्य