30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं इस मानसून

- ऐसे और ज्यादा निखारें इस मानसून अपनी सुंदरता - शिफॉन, नाइलॉन फैब्रिक में फ्लोरल प्रिंट लगाएगा चार चांद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 25 Jun 2023, 3:20 PM IST

fashion_monsoon-2.jpg

बारिश के मौसम में अक्सर शहर की सड़कें जलभराव और कीचड़ से भर जाती हैं। ऐसे में खुद को फैशनेबल बनाए रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखने के चक्कर में अपने कपड़ों और जूतों को गीला और खराब करनें में कोई समझदारी नहीं है, वैसे हम चाहे तो कुछ बातों का ध्यान रख मानसून को खुलकर इंजॉय कर सकते हैं।

हल्के फैब्रिक वाले कपड़े
बरसात के मौसम में हल्के और ब्रीदेबल फैब्रिक वाले कपड़े पहनने चाहिए जैसे कि कॉटन। सिथेंटिक कपड़ों को नहीं पहनना चाहिए।

इसके साथ ही बारिश के मौसम में शॉट््र्स, शॉर्ट स्कर्ट या शॉर्ट ड्रेसेज पहन सकती हैं क्योंकि इन्हें मॉनसून में कैरी करना बेहद आसान होता है।

कॉटन प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ती
महिलाओं के लिए कॉटन प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ती मॉनसून के लिए के सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। कुर्ती जिसमें खूबसूरत प्रिंट हों, इस मौसम में चार चांद लगाएगी। इस तरह की कुर्तियां आपको शॉपिंग एप पर मिल जाएंगी।

फुटवेयर सही पहनें
बारिश में फिसलकर गिर सकते हैं ग्रिप के लिए उपयुक्त सोल वाले जूते पहनेें। जूते वेदर-रेजिस्टेंट मटेरियल से बने हैं तो बेस्ट।

स्टाइलिश रेनकोट
बरसात के मौसम में बेहद जरूरी है आपके पास छाता और रेनकोट हो। आप चाहें तो स्टाइलिश रेनकोट या ट्रेंचकोट पहन सकती हैं, जिससे लोगों की नजर आप पर ही टिकी रह जाएगी। इसके साथ आप वाइब्रेंट कलर्स के गम बूट््स भी आपको स्टाइलिश लुक देंगे।

शिफॉन की कुर्ती
अगर आप बारिश के मौसम में शिफॉन का कपड़ा पहनेंगे तो आपको काफी आसानी होगी। दरअसल, बारिश में कपड़ा जल्दी सूखता नहीं है, लेकिन अगर आपका आउटफिट शिफॉन फैब्रिक का होगा तो ये थोड़ी-सी हवा से भी सूख जाएगा।

डार्क कलर्स
बरसात के मौसम में आप नेवी ब्लू, ब्लैक और ग्रे के साथ डार्क शेड्स से फैशन का जलवा बिखेर सकते हैं। ये शेड्स उदासी को दूर करते हैं।

फ्लोरल प्रिंट कुर्ती
बरसात के मौसम के लिए अगर आप परफेक्ट प्रिंट की तलाश कर रहे हैं, तो फ्लोरल प्रिंट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। ऐसे में आप मॉनसून सीजन में फ्लोरल प्रिंट कुर्ती पहन सकते है। ये आपको ट्रेंडी और फैशनेबल लुक देगा।