scriptFace Roller Use For Skin: फेस रोलर से ग्लो करेगी स्किन, झट दूर होंगे एक्ने और पिंपल भी | Face Roller use in hindi for beautiful skin remove acne pimples | Patrika News
Lifestyle News

Face Roller Use For Skin: फेस रोलर से ग्लो करेगी स्किन, झट दूर होंगे एक्ने और पिंपल भी

फेस रोलर आपके लिए फायदेमंद (Benefits of Face Roller) हो सकता है। आजकल फेस रोलर का इस्तेमाल बहुत से लोग कर रहे हैं। रोलर के यूज से स्किन में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होता है, स्किन ग्लो करती है। त्वचा की मांसपेशियां भी रिलैक्स होती हैं।

Feb 13, 2024 / 03:20 pm

Suman Agarwal

face_roller.png
Face Roller Use: फेस स्किन को जवां बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। स्किन की त्वचा बहुत नाजुक होने के कारण इसकी ठीक तरह से देखभाल बेहद जरूरी है। कई लोगों को स्किन प्रोडक्ट्स से नुकसान भी हो जाता है। इसलिए आप परेशान न हों। स्किन पर ग्लो लाने के लिए एक बार फेस रोलर का इस्तेमाल करके देखें। ऐसा करके आप अपनी त्वचा को लंबी उम्र तक जवां बनाए रख सकते हैं।

फेस रोलर आपके लिए फायदेमंद (Benefits of Face Roller) हो सकता है। आजकल फेस रोलर का इस्तेमाल बहुत से लोग कर रहे हैं। रोलर के यूज से स्किन में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होता है, स्किन ग्लो करती है। त्वचा की मांसपेशियां भी रिलैक्स होती हैं।
क्या है फेस रोलर (What is Face Roller)

फेस रोलर एक ऐसा ब्यूटी टूल है, जिससे स्किन पर मसाज किया जाता है। यह काफी सस्ता भी होता है। मार्केट में कई तरह के फेस रोलर मिलते हैं, जो हर टाइप की स्किन वालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप अपनी त्वचा, गर्दन, माथे पर मसाज करने के लिए कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
बेहद फायदेमंद है फेस रोलर (Benefits of Face Roller)

जब आप अपनी त्वचा पर इस ब्यूटी टूल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। बढ़े हुए रक्त संचार से त्वचा पर निखार आता है। पिंपल्स, एक्ने की समस्या भी दूर होती है।
अगर त्वचा में सूजन है, पफी फेस की समस्या है तो फेस रोलर के यूज से सूजन कम हो सकती है। स्किन पर मसाज होने से मूड भी अच्छा होता है। इससे रोम छिद्रों में कसाव आता है।
फेस रोलर से त्वचा पर प्राकृतिक रूप से निखार आता है। त्वचा पर मौजूद ब्लड वेसल्स में खून का बहाव बढ़ जाता है, जिससे त्वचा हैल्दी और ग्लोइंग बनती है।

यह ब्यूटी टूल काफी हद तक बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी दूर करने में मदद करता है। फेस रोलर में कुछ ऐसे फीचर्स होते हैं, जो स्किन को टाइट करते हैं। स्किन के लचीलेपन को संतुलित करता है। फाइन लाइंस, एजिंग के लक्षणों को दूर कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर कम उम्र में ही बुढ़ापे के लक्षण नजर नहीं आते हैं।
फेस रोलर का इस्तेमाल रात को सोने से पहले कर सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा खुलकर सांस ले पाती है। साथ ही दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है।

इस्तेमाल करने का तरीका (How to use Face Roller)

बाजार में कई तरह के फेस रोलर मिलते हैं। इसे यूज करने के लिए आप किसी स्किन एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। इसे यूज करना काफी आसान है। सबसे पहले अपनी त्वचा पर कोई तेल या मॉइश्चराइजर लगा लें। फिर रोलर को स्किन पर लगाकर ऊपर की तरफ ले जाते हुए हल्के हाथों से यूज करें। ऐसा करने से स्किन चमक उठेगी।

Hindi News/ Lifestyle News / Face Roller Use For Skin: फेस रोलर से ग्लो करेगी स्किन, झट दूर होंगे एक्ने और पिंपल भी

ट्रेंडिंग वीडियो