2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karva Chauth Facial Tips: करवा चौथ पर चेहरे की चमक पाने के लिए करवा रही हैं फेशियल, तो रखें इन खास बातों का ध्यान नहीं होंगी स्किन प्रॉब्लम

4 नवबंर को मनाया जाने वाला है करवा चौथ करवा चौथ में श्रृंगार करना सबसे अहम हिस्सा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 3 Nov 2020, 3:13 PM IST

Karva Chauth Facial Tips

Karva Chauth Facial Tips

नई दिल्ली। करवा चौथ कल यानि की 4 नवबंर को मनाया जाने वाला है। और महिलांए इस पर्व को मनाने के लिए जोर शोर से तैयारियां कर रही है। इस पर्व को खास मनाने के लिए महिलाएं शॉपिंग से लेकर मेकअप का भी पूरा ध्यान रखती है। चेहरे पर अलग सी चमक बनी रहे इसके लिए पार्लर जाना भी वो नही भूलती। चेहरे पर कई तरह के फेशियल करके वो एक अलग सी चमक पाना चाहती है। लेकिन यदि फेशियल के बाद आप कुछ चीजों पर ध्यान देंगी तो आपके चेहरे की चमक बनी रहेगी। जानें वो खास चीजों के बारे में..

जिम ना जाए

यदि आपने चेहरे पर फेशियल अभी कराया है तो कुछ दिनों तक जिम ना जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि फेशियल करवाई गई स्किन बहुत ज्यादा संवेदनशील होती है। त्वचा के बहुत ज्यादा कोमल होने की वजह से पसीना निकलना जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि जिम और फेशियल के दौरान थोड़ा गैप जरूर बनाएं।

ना करें हैवी मेकअप

करवा चौथ से दो से तीन दीन पहले फेशियल करा रही है तो, उसके बाद आप हल्का मेकअप करें क्योंकि फेशियल करने के बाद चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं। ऐसे में कैमिकल मिला मेकअप आपके रोमछिद्र में पहुचंकर त्वचा को नुकसान पंहुचा सकता है इसलिए हल्का मेकअप करें और हैवी मेकअप को करने से बचें।

फेशियल के बाद स्क्रब ना करें

फेशियल करने से आपकी स्किन अच्छे से साफ हो जाती है, कुछ लोग फेशियल के बाद भी स्क्रब करते हैं. लेकिन अगर आप ऐसा करती हैं तो ऐसे में आप अपनी स्किन को बेकार कर रही हैं। दरअसल ऐसा इसलिए करना है क्योंकि चेहरे की स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।

घरेलू नुस्खों से रहें दूर

वैसे तो आप जितने घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें उतना ही आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आपने फेशियल करवाया है तो अपनी स्किन पर किसी तरह की चीज का इस्तेमाल ना करें, इससे आपकी स्किन खराब हो सकती है. दरअसल फेशियल के बाद त्वचा बहुत ज्यादा कोमल होती है।