नई दिल्ली। Karwa Chauth 2020 Bollywood Style: पूरे भारत में मनाया जाने वाला त्योहार करवा चौथ इस साल 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार की धूम खासतौर पर उत्तरी भारत में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है लेकिन अब यह त्यौहार हर क्षेत्र में बड़ी ही धूम के साथ मनाया जाने लगा है। यह त्यौहार पति पत्नि के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है जिसमें निर्जल उपवास रखकर महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए यह व्रत रखती है। इस खास दिन में महिलाए पूरे सोलह श्रृंगार करके भगवान के साथ अपने पति की पूजा करती है। जिन कपल्स का यह पहला करवा चौथ है उनके लिए तो काफी उत्साह कर देने वाला त्यौहार है। जिसकी तैयारी वे कपल्स काफी पहले से ही कर रहे होते है। यदि आप इस खास त्यौहार में अलग लुक पाना चाहती है तो आपकी मदद के लिए आज हम बता रहे हैं कुछ ट्रेंडी और फैशनेबल लुक्स जिनसे आप सभी के बीच छाई रहेंगी।