
Rooted in culture, styled with grace
Ganesh Chaturthi 2024 Outfits : गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, जिसे भारत में सभी जगहों पर मनाया जाता यहां तक की हमारे पसंदीदा सेलेब्रिटीज तक, पूरी भारतीय स्ट्रीट स्टाइल में मनाते हैं । लड़कियों के लिए साड़ी सबसे सुविधाजनक विकल्प नहीं हो सकता। इसलिए हम यहां हैं, ताकि आपको गणेश चतुर्थी के इस साल पहनने के लिए कुछ आइडिया मिल सके। इंडो- वेस्टर्न भारतीय परिधान फैशन की दुनिया में बड़े हिट हो चुके हैं और ये युवा लड़कियों के लिए एक आदर्श विकल्प हैं, जो उन्हें आधुनिक फैशन और अपनी पारंपरिक कल्चर का बेहतरीन मिश्रण देता हैं।
जान्हवी कपूर
लुक: जान्हवी कपूर का स्टाइल यूनिक और ट्रेंडी होता है । गणेश चतुर्थी के लिए ये लुक काफी यूनिक है । जान्हवी ने मल्टी कलर क्रॉप टॉप एंड लॉन्ग स्कर्ट को इंडो वेस्टर्न(Indo -Western ) नेकलैस के साथ पहना है, जो उनकी ये स्टाइल को काफी वर्सटाइल बना रहा है । खुले बालों में और भी आकर्षक दिख रही है जान्हवी अक्सर मिनिमम लेकिन स्टाइलिश आउटफिट्स को पहनना पसंद करती हैं ।
जैकलीन फर्नांडीज
लुक: जैकलीन फर्नांडीज बोल्ड और आकर्षक कपड़ो के साथ प्रयोग करना पसंद करती हैं। गणेश चतुर्थी के लिए जैकलीन का ये लुक को आप फेस्टिवल में फ्लॉन्ट कर सकते है । एक्ट्रेस ने हल्का मेकअप और हल्की रंग की लिपस्टिक से मेकअप को पूरा किया है । जिससे नेचुरल लुक दिख रहा है साथ ही हांथों में गोल्डन कंगन और कानों में गोल्डन इयररिंग्स डाली है । जैकलीन का स्टाइल अक्सर चमकदार रंगों और जटिल डिज़ाइन के साथ होता है।
आलिया भट्ट
लुक: आलिया भट्ट का स्टाइल अक्सर यूनिक और प्यारा होता है। गणेश चतुर्थी के लिए, एक छोटे कुर्ती के साथ हाई-वास्ट पलाज़ो पैंट्स एक अच्छा आईडिया हो सकता है। पूजा के लिए ब्राइट कलर काफी अच्छा लुक देते है। अलिया ने इस रेड थिन स्ट्रैप कुर्ती को बेसिक मेकअप से और साथ ही रेड दुपट्टा के साथ पूरा किया। आलिया का लुक साधारण ज्वेलरी और नेचुरल ग्लोइंग मेकअप के साथ खूबसूरत दिख रहा है।
करीना कपूर खान
लुक: करीना कपूर खान का इंडो-वेस्टर्न स्टाइल अक्सर सादा और सुरुचिपूर्ण होता है। गणेश चतुर्थी के लिए, स्टाइलिश शरारा सेट के साथ एक Modern ब्लाउज चुनें । करीना का लुक आमतौर पर साफ लाइनों और सूक्ष्म सुंदरता से भरा होता है । शरारा के साथ मेल खाने वाला दुपट्टा और सॉफ्ट मेकअप के साथ इस लुक को पूरा करें। इस लुक में करीना काफी एलिगेंट लग रही है ।
सोनम कपूर
लुक: सोनम कपूर के फैशन-फॉरवर्ड लुक्स के लिए, एक लंबा, फ्लोइंग चिकनकारी अनारकली ड्रेस अनोखा आईडिया हो सकता है। सोनम अक्सर अपनी आउटफिट्स को Modern एक्सेसरीज़ और स्टाइलिश हेयर के साथ पेयर करती हैं। एक हल्के रंग का अनारकली, इस में बारीक कढ़ाई की गई है , और एक कॉन्ट्रास्ट बेल्ट के साथ पहना है। इस लुक को ज्वेलरी और चीक सैंडल्स के साथ कर सकते है ।
Updated on:
7 Sep 2024, 3:08 PM IST
Published on:
6 Sep 2024, 5:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.