19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gen-Z के अंदर छिपे हैं ये 10 रावण, ओवरथिंकिंग से तुलना तक ऐसे बिगड़ रही मेंटल हेल्थ

दशहरे पर रावण के पुतले के साथ अपनी बुरी आदतों को भी पहचानें। ओवरथिंकिंग, सोशल मीडिया पर तुलना, करियर का दबाव, गुस्सा और मोबाइल की लत जैसी 10 आदतें Gen-Z की मानसिक सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। जानिए इन आदतों से बचने और बेहतर जीवनशैली अपनाने के आसान तरीके।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 20, 2026

Gen-Z news

AI Image-(ChatGpt)

Gen-Z Mental Health: दशहरे पर रावण का पुतला जलाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। हालांकि, आज के दौर में कुछ ऐसी मानसिक चुनौतियां और आदतें युवाओं की जिंदगी का हिस्सा बन गई हैं, जो किसी अदृश्य रावण की तरह असर डाल रही हैं। जेन-जी के बीच ओवरथिंकिंग, सोशल मीडिया पर लगातार तुलना, करियर का दबाव, गुस्सा और हर चीज तुरंत पाने की जिद जैसी दिक्कतें आम हैं। ये समस्याएं न तो दिखती हैं और न ही रावण के पुतले की तरह एक बार में खत्म होती हैं, लेकिन युवाओं की कार्यशैली और मानसिक सेहत पर गहरा असर डालती हैं। ऐसे में यह फेस्टिव सीजन केवल परंपरा निभाने तक सीमित न रहकर अपनी आदतों को समझने का भी मौका है।

Gen-Z lifestyle: यह 10 आदतें खा रही दिमाग

  • ओवरथिंकिंग: सामान्य बातों या छोटी परिस्थितियों को बार-बार सोचकर तनाव पैदा करना।
  • सोशल मीडिया तुलना: दूसरों की सोशल मीडिया लाइफ से अपनी वास्तविक स्थिति की तुलना करना।
  • असफलता का डर: विफल होने की आशंका के चलते किसी नए काम की शुरुआत टालना।
  • कॅरियर का दबाव: हर समय बेहतर प्रदर्शन करने और सफल होने का मानसिक दबाव।
  • तुरंत परिणाम की चाह: किसी भी प्रक्रिया या लंबे संघर्ष से बचकर शॉर्टकट तलाशना।
  • धैर्य की कमी: योजना के मुताबिक काम न होने पर तुरंत झल्लाना या निराश होना।
  • गुस्सा और असहनशीलता: अलग विचारों या असहमति पर आक्रामक प्रतिक्रिया देना।
  • दिखावे की होड़: महंगी जीवनशैली और ब्रांड्स के जरिए खुद को साबित करने की होड़।
  • मोबाइल निर्भरता: स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण वास्तविक मेलजोल और गतिविधियों से दूरी।
  • आत्मविश्वास की कमी: खुद की क्षमताओं को कम आंकना और दूसरों की राय पर निर्भर रहना।

Gen-Z Mental Health: इसे हराएं बुरी आदतों के रावण को

  • दिनभर में कुछ तय घंटे स्मार्टफोन और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहें।
  • खेलकूद, फिटनेस या अपनी पसंद की किसी रचनात्मक गतिविधि को समय दें।
  • बड़े और जटिल लक्ष्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर आगे बढ़ें।
  • किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय थोड़ा समय लें।
  • दूसरों से तुलना करने के बजाय अपनी प्रगति पर ध्यान दें।
  • मानसिक उलझन में भरोसेमंद शख्स या काउंसलर या की मदद लें।