2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेहरे पर चमक लाने के साथ ही त्वचा के लिए भी वरदान है ये चीज

- घर पर इससे बनाएं ये 3 फेसपैक, दूर होगी टैनिंग - चेहरे के लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है, आम की गुठली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 5 Jun 2023, 4:23 PM IST

glow_on_face.png

फलों का राजा कहे जाने वाला आम, खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। वहीं यह न केवल कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है, साथ ही इसकी गुठली में भी कई चमत्कारी गुण मौजूद रहते हैं। वैसे तो अधिकांश लोग आम खाने के बाद इसकी गुठली को फैंक देते है, लेकिन क्या आप जानते है कि इसकी गुठली चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

आपको बता दें कि मैंगो बटर त्वचा की रक्षा कर रंगत में सुधार करता है। जिसके चलते यह चहरे के दाग, धब्बे, टैनिंग सहित अन्य कई समस्याओं से राहत देता है।

ऐसे में आप भी घर पर मैंगो बटर से 3 अलग-अलग प्रकार के फेस पैक बना सकते हैं, जो आपके चेहरे के ग्लो में चार चांद लगा देंगे। दरअसल आम की गुठली में विटामिन ई, पोटैशियम के साथ ही कई अन्य प्रकार के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

कुल मिलाकर चेहरे की रंगत बढाने के लिए आप घर पर ही आम की गुठलियों से मैंगो बटर बना सकते हैं। यह फेसपैक चेहरे की झुर्रियों की समस्या को कम करने के काम में आता है। इसके साथ ही इसकी मदद से सनबर्न, टैनिंग और दाग-धब्बों से भी राहत मिलती है।

तरीका-मैंगो बटर बनाने के लिए आम की गुठलियों के अंदर के हिस्से को निकाल लें और इसे अच्छे से उबालें। इसे अच्छे से मथ लें। आपका मैंगो बटर तैयार है। इसका इस्तेमाल फेसपैक बनाने के लिए करें।

शहद और मैंगो बटर का फेसपैक
वहीं इसकी मदद से दूसरा फेसपैक शहद और मैंगो बटर का बनाया जाता है। इसके लिए 1 चम्मच मैंगो बटर को एक कटोरी में लेने के पश्चात इसमे 1 चम्मच शहद व एक चम्मच नींबू का रस मिला लिया जाता है। जिसके बाद यानि इस मिश्रण को तैयार करने के लिए इन सभी अच्छे से मिलाकर फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें। जिसके पश्चात अपना चेहरा पानी से साफ कर लें। इस फेसपैक से ड्राई स्किन की परेशानी खत्म होने के साथ ही चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आता है।

वहीं तीसरे प्रकार के फेसपैक के लिए एक कटोरी में एक चम्मच मैंगो बटर लेकर इसमें कच्चा दूध मिलाएं। अब एक चम्मच बादाम का पाउडर और 1 चम्मच ओट्स डालकर इसे अच्छे से मिला लें। इस प्रकार तैयार हुए मिश्रण को चेहरे पर लगा लें। और 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगे रहने दें। जिसके बाद चेहरा को पानी से साफ कर लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। इस फेसपैक से चेहरे की रंगत में सुधार आता है।