3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Promise Day 2023 : आज प्रॉमिस डे पर इन वादों के जरिये बनाएं अपना जीवन बेहतर

आठ दिन के वैलेंटाइन सेलेब्रेशन का आज पांचवा दिन है। इस दिन को प्रॉमिस डे का नाम दिया गया है। आज के दिन प्यार करने वाले एक दूसरे से वादे करते हैं। साथ निभाने का, साथ देने का और साथ रहने का इत्यादि। प्रॉमिस डे पर हम जो भी प्रॉमिस करते हैं उनमें से सबसे जरूरी वे वादे हैं जो हम अपने आप से करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Namita Kalla

•

Updated: 11 Feb 2023, 1:41 PM IST

,

वादा रहा आपसे आपका...


Happy Promise Day 2023
: आठ दिन के वैलेंटाइन सेलेब्रेशन का आज पांचवा दिन है। इस दिन को प्रॉमिस डे का नाम दिया गया है। आज के दिन प्यार करने वाले एक दूसरे से वादे करते हैं। साथ निभाने का, साथ देने का और साथ रहने का इत्यादि। प्रॉमिस डे पर किसी और से कोई वादा करने से पहले हमें खुद से प्रॉमिस करना चाहिए क्यूंकि हम जो भी प्रॉमिस करते हैं, उनमें से सबसे जरूरी वे वादे हैं जो हम अपने आप से करते हैं।

आज प्रॉमिस डे पर आप भी अपने-आप से कुछ वादे कीजिये। वो वादे जो आपको खुशहाल बनाएंगे और जीवन में आगे बढ़ने के काम आएंगे।

खुद से प्यार निभाएं : वादा करें कि खुद को कभी कम महसूस नहीं करेंगे। जैसे हैं वैसे ही अपने-आप को स्वीकार करेंगे । खुद को अपनी कामयाबी का क्रेडिट देंगे।

अपनी निंदा ना करें : खुद को बेहतर करने के लिए अपनी निंदा करना जरूरी नहीं है।

सीखना है जरूरी : अपने काम में, अपने रिश्तों में, अपने प्यार, व्यवहार, और व्यापर में कुछ नया और बेहतर सीखने की कोशिश करें।

पर्यावरण का ध्यान रखें : इसके लिए आपको किसी मिशन पर जाने की जरुरत नहीं है। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ही छोटी -छोटी बातों से आप पर्यावरण में पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं। जैसे, एक पौधा लगाकर उसे सीचें, बिजली- पानी बचाएं (जितनी ज़रूरत हो उतना ही इस्तेमाल करें ), प्लास्टिक का यूज कम करें, हर जगह कचरा ना फेंके।


असफलता से सीखें
: अपने आप पर भरोसा रखें। अपनी जिंदगी के स्ट्रगल या अपनी गलतियों और असफलताओं के लिए अपने आपको कोसे नहीं उनसे सीखें और आगे बढ़ें।

खुद को सपोर्ट करें : आप अपने सबसे बेहतर चीयरलीडर हो सकते हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए किसी और के सपोर्ट से पहले आपको खुद के सपोर्ट की जरुरत है।

अपनी खुशी का ख्याल : वो हर काम जो आपको खुश करता है जरूर करें (याद रहे उससे किसी का नुकसान ना हो और किसीको चोट ना लगे )

मेहनत से भागें नहीं : मेहनत के बिना कुछ हासिल नहीं होता है। अक्सर हम काम को टाल देते हैं। यह हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है। इस कमजोरी से अगर हम जीत जाएँ तो वो सब हासिल कर सकते हैं जो हम चाहते है।

यह भी पढ़ें:
Promise Day 2023: वैलेंटाइन वीक में प्रॉमिस डे पर अपने प्यार से करें ये प्रॉमिस

बड़ी खबरें

View All

लाइफस्टाइल

स्वास्थ्य