31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hair Care- सावन के मौसम में झड़ते बालों का ऐसे करें बचाव, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

- सावन में बालों का झडऩा सामान्य बात है। खासकर वे महिलाएं जिनके बाल पहले से काफी झड़ते हैं उन्हें इस मौसम के दौरान अपने बालों का खास ध्यान रखना आवश्यक है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 24 Jun 2023, 1:23 PM IST

falling_hair-2.jpg

,,

महिलाओं के बाल मानसून के महीने में अक्सर झड़ते हैं, जो उनके लिए काफी परेशानी का विषय होते हैं। ऐेसे में बाल चूंकि सुंदरता का एक पैमाना माने जाते हैं, इस कारण इनका ध्यान रखना बेहद आवश्यक हो जाता है।

ध्यान रहे इस मौसम में बालों के झडने का मुख्य कारण बालों में अत्यधिक नमी का होना है। मौसम में बनी इस नमी को हमारे बालों सोख लेते हैं, जिसके चलतेे हमारी स्कैल्प और ज्यादा ऑयली हो जाती है। इन्हीं सब कारणों के चलते डैंड्रफ की समस्या में भी इजाफा हो जाता है।

मौसम में होने वाले बदलाव के साथ ही जब बालों का ये हाल हो जाता है, तो ऐेसे में अपने बालों की सुरक्षा को लेकर बारिश के मौसम में आपको इन पर खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ध्यान रहे कि कई बार ऐसा भी हो जाता है कि हम इनकी देखभाल में कुछ चूक कर देते हैं, ऐसे में कुछ आसान तरीके हैं, जिनकी मदद से हम अपने बालों का विशेष ध्यान रख सकते हैं।

ऐसे करें मसाज
जरूर है कि बालों की देखभाल के लिए हमेशा अपने स्कैल्प को ऑयली बनाए रखें, वो भी खासकर बारिश के मौसम के दौरान। इस समय बालों में मसाज बेहद आवश्यक हो जाती है। इसके तहत आप ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल, बादाम और नारियल तेल का उपयोग कर सकती हैं। इस दौरान तेल मालिश करने के तहत सबसे पहले तेल को थोड़ा गुनगुना अवश्य कर लेना चाहिए।

- जिसके बाद स्कैल्प पर इसकी मसाज करें। और फिर इसे करीब 30 मिनट तक बालों में लगे रहने दें। फिर शैंपू की मदद से इन्हें धो लें। हर सप्ताह में कम से कम 2-3 बार इस घरेलू तरीके को आपको जरूर करना है।

बालों के पोषण के साथ ही झड़ते बालों की रोकथाम
कई ऐसे पौधे होते हैं जो बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं, और खास बात ये है कि ये कई बार हमारे आसपास ही होते हैं। इसके बावजूद हम उन्हें समय रहते उपयोग में नहीं ले पाते हैं। इन्हीं में से एक है एलोवेरा, जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। कारण ये है कि इसके इस्तेमाल से बालों को सिर्फ पोषण ही नहीं मिलेगा। बल्कि आपके झड़ते बालों के रोकथाम में भी ये मदद करेगा। एलोवेरा के गुदा को बालों में आप बिना किसी अन्य चीज के साथ मिलाए लगा सकती हैं।

- एलोवेरा से उसके गुदा को अलग कर लें, इसके बाद करीब 2 घंटे तक इसे बालो में लगाए रखना चाहिए। जिसके पश्चात शैंपू लगाकर बालों को धो लें। एलोवेरा को इस तरह से उपयोग करने से आपके बाल झडऩे में कमी आ जाएगी।

ध्यान रहे कि एलोवेरा का इस्तेमाल आप हर मौसम में कर सकती हैं।

घर में मौजूद इन चीजों का उपयोग करें
बालों का झडना हमारे लिए काफी परेशान का कारण बन जाता है यहां तक की अनेक लोग तो इसके कारण तनाव में तक आ जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि घरेलू उपाय के माध्यम से ही हम इस परेशानी से छुटकारा पा लें। ऐेसे में इससे बचाव के लिए घर पर मौजूद चीजों से हेयर मास्क भी बनाया जा सकता है, जो हेयर फॉल में कमी लाता है। इस हेयर मास्क के लिए आप मुल्तानी मिट्टी, मेथी दाना और दही आदि चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल अत्यंत आसान होने के साथ ही इसे लगाने के बाद बाल झडऩे में भी कमी आ जाती है।

अवश्य ध्यान रखें ये-यहां इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि बताए गए नुस्खों को अपनाने से पहले टेस्ट जरूर कर लें। इसका कारण ये है कि हर किसी की त्वचा अलग होती है, और आपको लाभ होने पर ही इनका प्रयोग करें।