21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karva Chauth 2021: करवा चौथ के शुभ अवसर अपनी सास को दे सकते हैं ये खास तोहफे

यदि आप भी करवा चौथ के शुभ अवसर पर अपनी सास को स्पेशल फील करवाना चाहती हैं तो ऐसे में उन्हें ये गिफ्ट्स भेंट कर सकती हैं।

2 min read
Google source verification
Karva Chauth 2021: करवा चौथ के शुभ अवसर अपनी सास को दे सकते हैं ये खास तोहफे

Karva Chauth 2021: करवा चौथ के शुभ अवसर अपनी सास को दे सकते हैं ये खास तोहफे

नई दिल्ली। करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। ये त्योहार ऐसे तो पति के लंबी उम्र और सुखद जीवन के लिए रखा जाता है। वहीं सास भी अपनी बहू को सरगी देकर ढेरों उपहार और बहुत सारा आशीर्वाद देती हैं। इस व्रत में बड़ों का आशीर्वाद भी मुख्य रूप से मायने रखता है। ऐसे में आप भी अपनी सास को खुश करने के लिए उन्हें कुछ खास तोहफे दे सकते हैं।

ज्वेलरी
आप अपनी सास को इस दिन स्पेशल फील करवाना चाहती हैं तो उन्हें गिफ्ट में ज्वेलरी दे सकती हैं। आप उन्हें सोने,चांदी,डायमंड उनके मन-पसंद के कोई भी ज्वेलरी उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। इससे आप दोनों के बीच का प्यार और बढ़ेगा। और वो इस दिन स्पेशल भी फील करेंगी।

हैंडबैग
हैंडबैग एक अच्छा तोहफा हो सकता है। क्योंकि ये ऐसी चीज है जो जरूरतमंद भी है और साथ ही साथ ट्रेंडिंग भी। इसलिए जब भी वे किसी भी अवसर में जाती है तो ऐसे में आपका दिया हुआ ये हैंडबैग उनके काम आता रहेगा। आप अपनी सास के पसंदीदा रंग के अनुसार ही हैंड बैग गिफ्ट कर सकती हैं। आप उन्हें हैंड बैग के साथ कॉम्बो यानी जिसमें पर्स से लेकर क्लच सभी कुछ हो ऐसा हैंडबैग गिफ्ट कर सकती हैं।

मेकअप किट
मेकअप किट अपनी सास को गिफ्ट में देने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ज्यादातर महिलाओं को मेकअप प्रोडक्ट खरीदने का इंटरेस्ट होता है। आप अपनी सासू माँ के पसंदीदा मेकअप प्रोडक्ट जैसे कि लिपिस्टिक,मस्कारा,चूड़ी,बिंदी,मेहंदी,पायल और भी मेकअप प्रोडक्ट्स से रिलेटेड चीजें दे सकती हैं।

साड़ी
साड़ी आमतौर पर सभी महिलाओं को ही पसंद होती हैं। इसलिए साड़ी जैसा एक ख़ास उपहार देना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप उनके पसंदीदा कलर और फैब्रिक की साड़ी उन्हें उपहार में दे सकती हैं।