31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI खाताधारक घर बैठे बनवा सकते हैं किसान क्रेडिट कार्ड, मिलेगा 3 लाख तक का लोन, ये है प्रोसेस

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक हैं तो आपको किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) घर बैठे ही मिल सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 15 Oct 2021, 6:53 PM IST

kisan credit card for sbi account holder, know how to apply

kisan credit card for sbi account holder, know how to apply

नई दिल्ली। किसान क्रेडिट कार्ड सरकार द्वारा किसानों को सशक्त बनाने की एक योजना है। इस योजना में किसानों को बेहद कम ब्याज पर 3 से 4 लाख रूपए तक का लोन दिया जाता है। वहीं अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक हैं तो आपको किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) घर बैठे ही मिल सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड की पात्रता
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले ये जानना भी जरूरी है कि इसकी पात्रता क्या है। बता दें कि KCC आवेदन करने के लिए किसान की उम्र 18 से 75 वर्ष होनी चाहिए। वहीं 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के किसान को आवेदन के लिए एक सह आवेदक की आवश्‍यकता होती है।

ऐसे करें आवेदन
अगर आप एसबीआई खाताधारक हैं तो किसान क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए आपको एसबीआई योनो का प्रयोग करना होगा। YONO agriculture platform! पर जाकर आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में एसबीआई योनो ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही आप सीधे https://www.sbiyono.sbi/index.html वेबसाइट पर लॉग इन भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत में 6जी तकनीक पर काम शुरू, 5 जी है इतना तेज

इस वेबसाइट के ओपन होने के बाद आपको योनो कृषि का विकल्प दिखेगा। इस विकल्प पर जाने के बाद आपको खाता वाले ऑप्‍शन को सलेक्‍ट करना होगा। इसके बाद आप केसीसी समीक्षा अनुभाग पर जाएंगे। इसके बाद आपको आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और पेज पर मांगी गई सारी जानकारी यहां देनी होगी। यहां जानकारी दर्ज करने के साथ ही आपका आवेदन पूर्ण हो जाएगा।