
Mahashivratri Wishes 2025
Mahashivratri Wishes 2025: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। यह पर्व आत्मशुद्धि, भक्ति और शिव की कृपा प्राप्त करने का शुभ अवसर होता है। अगर आप भी इस खास दिन पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां कुछ खास संदेश दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने अपनों को भेज सकते हैं।
शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,
शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,
शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
तन की जाने
मन की जाने
जाने चित की चोरी
उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
न पूछो तुम मुझसे मेरी पहचान,
मैं तो उस शिव शंकर का पुजारी हूं
जिनका भस्म से होता है श्रृंगार
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
भोलेनाथ की महिमा अपरंपार,
शिव शंकर करते सबका उद्धार।
दूर होंगे सब संकट और बढ़ेगा सौभाग्य,
करेंगे उद्धार और शिव जी बढ़ाएंगे आपका मान-सम्मान।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उन शिव जी के चरण में
बने उन शिवजी के चरणों की धूल
आओ मिल कर चढ़ाएं हम श्रद्धा के फूल।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
जगह-जगह में शिव हैं हर जगह में शिव हैं
हैं वर्तमान शिव और भविष्य भी शिव हैं!
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
Updated on:
26 Feb 2025 10:13 am
Published on:
22 Feb 2025 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
