2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Red Wine Benefits: रेड वाइन मूड ही नहीं, हेल्थ भी बनाती है, जानिए इसे पीने के चमत्कारिक स्वास्थ्य लाभ

Red Wine For Health: रेड वाइन सेहत के लिए फायदेमंद होती है। स्किन से लेकर कुछ बीमारियों से लड़ने में वाइन बहुत काम आती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 5 May 2022, 1:43 PM IST

red_wine_improves_mood_and_health.jpg

Red wine improves mood and health, know its health benefits

एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर अंगूरों से बनने वाले रेड वाइन अगर आप सीमित मात्रा में पीते हैं तो ये आपके मूड को ही नहीं, बल्कि सेहत को भी सुधारती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि रेड वाइन में लंबी आयु और स्वस्थ जीवन का राज छुपा है। रेड वाइन आपकी सेहत पर किन-किन तरीको से लाभ पहुंचाती है, चलिए जानें।

रेड वाइन के फायदे-Benefits of Red Wine

एंटी-एजिंग
रेड वाइन स्किन के लिए दवा के समान होती है। इसे पीने ही नहीं, लगाने से भी खूब फायदा होता है। एंटी एजिंग और एंटी ऑक्सीडेंट से भरी वाइन उम्र के इफेक्ट्स को कम करती है। रेड वाइन में फ्लेवोनोइड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो एजिंग प्रोसेस को स्लो कर देते हैं। पीने के साथ ही अगर स्किन पर इसकी मसाज की जाए तो ग्लो भी खूब आता है।

कोलेस्ट्रॉल में भी पीना सही है
अगर बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में ज्यादा है तो शराब आदि से दूर रहने को कहा जाता है, लेकिन रेड वाइन को पीना गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसलिए अगर सीमित मात्रा में रेड वाइन पी जाए तो ये कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी दिक्कत नहीं करती।

पाचन के लिए भी वाइन है फायदेमंद
रेड वाइन को डायजेशन के लिए भी बेस्ट होता है। पेट में ये गुड बैक्टिरिया को बढ़ाता है। वहीं ये मेटाबॉलिक रेट को भी बेहतर बनाता है। अगर आपका मेटाबॉलिक रेट स्लो है तो इसे पीना लाभप्रद होगा।

बालों के लिए
लंबे और घने बालों के लिए भी रेड वाइन बहुत काम आता है। शैंपू से पहले या बाद में बालों में वाइन को लगाने और मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे स्कैलप का पीएच लेवल भी बेहतर होता है और बाल मजबूत और शाइनी बनते हैं।

सर्दी-जुकाम के लिए
रेड वाइन में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण संक्रमण से भी लड़ने में कारगर होते हैं। सर्दी और जुकाम या एलर्जी की समस्या में आप वाइन पीए तो आपकी परेशानी जल्दी ठीक होगी।

अच्छी नींद के लिए
वाइन पीने के बाद नींद अच्छी आती है और इसके पीछे कारण ये है कि इसे पीने के बाद स्ट्रेस दूर होता है और मूड अच्छा बनता है। इससे नींद भी अच्छी आती है।

हार्ट के लिए भी सही है
रेड वाइन सीमित मात्रा में ली जाए तो इससे दिल को भी फायदा होता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल कम होने से दिल पर प्रेशर कम होता है।

रेड वाइन एल्कोहल से बेहद अलग है
अगर आपको लगता है कि वाइन भी अल्कोहल है तो बता दें कि रेड वाइन नेचुरल तरीके से बनती है और इसमे अल्कोहल का प्रतिशत बेहद कम होता है। रोज अगर आप 150 मिलीलीटर वाइन लें तो ये सेहत के लिए फायदेमंद होती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।