31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Utility- अपने आईफोन को करें ऐसे दुरुस्त

- इन बातों का खास ख्याल रखें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 19 Jun 2023, 11:48 AM IST

iphone_care.jpg

,,

आज के दौर में जहां मोबाइल हर किसी के हाथों में आसानी से दिख जाता है, तो वहीं इन दिन आईफोन का भी काफी प्रचलन बढ गया है। लेकिन इसके कारण कुछ बडी समस्याएं भी सामने आ रहीं हैं।

दरअसल आईफोन काफी कॉस्टली होने के चलते इसके साथ होने वाली किसी भी तरह की दिक् कत हमारे लिए एक बडी परेशानी का कारण बन जाती है। ऐसे में यदि आप भी अपने आईफोन को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो कुछ खास बातों का सदैव ध्यान रखें।

इसके तहत यदि कभी आपका आईफोन कहीं पानी में गिर जाए तो उसे निकालकर तुरंत सबसे पहले स्विच ऑफ कर दें और फिर इसके पश्चात एक सूखे कपड़े से पानी पोछने की कोशिश करें।

- यदि स्क्रीन अटक गई हो तो स्विच ऑफ और स्विच ऑन कई बार करें। अगर काम नहीं बने, तो होम बटन को पावर बटन के साथ दबाएं।

- स्क्रीन खराब होने पर यहां ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता। लेकिन भविष्य में ऐसा न हो इसलिए एक टेम्पर्ड ग्लास का स्क्रीन प्रोटेक्टर लगा लें। इससे आपकी स्क्रीन दोबारा नहीं टूटेगी।

- यदि आप गलती से इस पर पानी गिरा देते हैं तो फोन को तुरंत स्विच ऑफ कर दें और एक सूखे कपड़े से पानी पोछने की कोशिश करें। फोन को मॉइस्चर से बचने के लिए कवर भी हटा दें। इसके अलावा इसे ड्रायर की गर्म हवा से भी सुखाने की कोशिश करें। इसके अलावा आप चावल से भरे हुए एयर टाईट जिप लॉक बैग के अंदर भी फोन को कुछ देर रख दें।