बैसे तो बवासीर की समस्या (Piles Problem) पाचन क्रिया के कमजोर होने पर होती है। लेकिन अब कुछ हद तक आपका टॉयलेट में मोबाइल लेकर जाना भी जिम्मेदार है. दरअसल, जब आप मोबाइल लेकर कमोड में बैठते हैं तो उस दौरान मोबाइल पर प इतने लीन हो जाते है कि ये भी भूल जाते है कि आप टॉयलेट में बैठे हैं। लंबे समय तक कमोड में बैठने से मांस पेशिंया भी शिथिल हो जाती है। जिससे आपको हेमोरॉयड्स (Haemorrhoids) यानी बवासीर (Piles) होने का खतरा बढ़ जाता है।