31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Stomach Problems: गैस, बदहजमी, कब्ज, पेट फूलने से हैं परेशान, खाने में शामिल करें किचन के ये मसाले

हमारी आहारचर्या का सीधा संबंध हमारी सेहत से है और स्वास्थ्य तभी अच्छा रहेगा जब पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। बदलती लाइफस्टाइल (Lifestyle) आज फैटी लिवर,(Fatty Liver) पेट के कैंसर, कोलाइटिस, बाउल सिन्ड्रोम, लिवर डेमेज जैसे रोग पैदा कर रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Suman Agarwal

•

Updated: 19 Feb 2024, 4:13 PM IST

gas.jpg

Stomach upset symptoms and Treatment: हमारी आहारचर्या का सीधा संबंध हमारी सेहत से है और स्वास्थ्य तभी अच्छा रहेगा जब पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं होंगी। बदलती लाइफस्टाइल (Lifestyle) आज फैटी लिवर,(Fatty Liver) पेट के कैंसर, कोलाइटिस, बाउल सिन्ड्रोम, लिवर डेमेज जैसे रोग पैदा कर रही है। गैस बनना और कब्ज की समस्या बेहद आम हो गई है। आयुर्वेद में दिनचर्या और आहारचर्या को संतुलित रखने की बात कही गई है। जानिए आहारचर्या को बेहतर बनाए रखने के लिए जरूरी बातें।

पहली बार बनाती हैं शारीरिक संबंध तो इन बातों का रखें ध्यान

क्या न करें (What not to do)

अम्लीय चीजों का प्रयोग बंद करें सूर्यास्त के बाद भोजन न करें।
दालें, बेसन, कढ़ी, अरबी, राजमा, भिंडी, जमीकंद, खीरा रात को न खाएं। चाय-कॉफी व फास्ट फूड न खाएं। जिनमें रस खत्म हो गया है और जिस भोजन को बने एक पहर से अधिक हो चुका है, वह न खाएं।

फैटी लिवर की समस्या है तो चीनी, नमक व घी-तेल का सेवन निषेध है। भोजन करने के बाद तेज-तेज वॉक न करें। कब्ज से राहत के लिए एक चम्मच अरंडी का तेल, एक चम्मच बादाम रोगन, एक चम्मच गाय का घी। उसे गरम दूध में डालकर सेवन करें।

गैस में राहत के लिए : रोजाना रात को दो अंजीर और दो मुनक्का भिगो दें। सुबह उठकर उनका सेवन करें। क्या करें

भोजन से पहले नमक व अदरक का सेवन करना चाहिए। गरम भोजन, घी डालकर उचित मात्रा में ही खाएं, चरक संहिता के अनुसार जल्दबाजी में भोजन न करें। धीरे-धीरे चबाते हुए भोजन करें।