नई दिल्ली। आज के समय में बैसे हर कोई लव मैरिज करने पर ज्यादा विश्वास करता है। लोग अपनी पसंदानुसार पार्टनर के साथ शादी करना बेहतर समझते है लेकिन इसके बाद भी शादी सफळ रहे ये जरूरी नही है। बैसे हमारे हिंदू धर्म में शादी के पहले लड़का लड़की की कुंडली मिलाने की परंपरा है। हालांकि अब लोग कुंडली से जुड़ी परंपराओं को नहीं मानते हैं, खास वे लोग जो लव मैरिज करते है लेकिन ज्योतिष में कुंडली का खास महत्व होता है। कुंडली से व्यक्ति के ग्रह नक्षत्र के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों की कुंडली में प्रेम विवाह का योग सबसे ज्यादा होता है।