सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आप महिलाओं के स्वभाव को काफी अच्छी तरीके से जान सकते है। सबसे पहले आप उनके चेहरे को देखें। चेहरे पर सबसे आकर्षक अंग होंठ आपको हर राज बता देगें। शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के होंठ लाल, पतले, चिकने और अच्छी शेप वाले होते हैं वह महिला स्वभाव की बहुत ही अच्छी मानी जाती है। यह महिला अपने पति का प्यार प्राप्त करती है। इनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत ही अच्छी होती है। यदि किसी महिला के निचले होंठ मोटे और काले होते हैं तो यह ठीक नहीं माना गया है। इसका मतलब होता है कि वह महिला अपने पति के साथ ज्यादा दिन तक नही रह सकती।