2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीता अंबानी से काफी अलग है टीना मुनीम का लाइफस्टाइल, जानें इनके बीच क्यों है बड़ा अंतर

नीता अंबानी एक साधारण परिवार से तालुक रखती थीं टीना मुनीम फिल्मी दुनिया का बड़ा सितारा रही हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 20 Nov 2020, 11:53 AM IST

tina munim nita ambani lifestyle

tina munim nita ambani lifestyle

नई दिल्ली। अम्बानी परिवार की दो बहुएं नीता अंबानी और टीना मुनीम। नीता अम्बानी जिनके पति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) हैं, तो छोटे भाई अनिल (Anil Ambani) अंबानी की पत्नी टीना मुनीम हैं। नीता का ग्लैमर की दुनिया से कोई वास्ता नहीं था जबकि टीना मुनीम बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम रहा है। बावजूद इसके दोनों बहुओं में काफी अंतर है। आइये जानते है दोनों के बीच के अंतर के बारे में।

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस टीना मुनीम गुजरात के एक संपन्न जैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। टीना मुनीम ने हमेशा से ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े रहने का ख्वाब देखा और वे उसमें सफल भी रही हैं। टीना ने अनिल अंबानी से शादी के बाद बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।

जबकि नीता अंबानी मुंबई के एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मीं हैं। नीता के पिता का बिजनेस से कोई संबंध नहीं था, वे नौकरी करते थे। इसके अलावा नीता अंबानी शादी से पहले तक एक स्कूल में टीचर की नौकरी करती थीं।

नीता और टीना के अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद दोनों में बड़ा बदलाव आया है। जो टीना शादी से पहले तक बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में छाई रहती थीं, वे अम्बानी परिवार की बहू बनने के बाद बॉलीवुड की चमक-दमक की दुनिया से दूरी बना लीं। दूसरी ओर नीता अंबानी जो शादी से पहले तक ग्लैमर से दूर रहती थीं, वे शादी के बाद लाइम लाइट में रहने लगीं। वे कभी बॉलीवुड स्टार्स के साथ तो कभी टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटरों के साथ नजर आती हैं।

नीता और टीना अम्बानी की शादी के बाद दोनों की फिटनेस में भी काफी फर्क देखने को मिला है। अगर बड़ी बहू नीता की बात करें तो जहां शादी के समय वे सिंपल और हल्की फैटी थीं। वहीं शादी के बाद वे ना सिर्फ फिट हुईं, बल्कि उनके लुक में भी काफी बदलाव आया और वे ग्लैमरस दिखने लगीं।

दूसरी ओर अगर टीना की बात करें तो टीना शादी से पहले जब वे बॉलीवुड दीवा थीं तब ज़बरदस्त फिट हुआ करती थीं। लेकिन शादी के बाद उनमें बड़े बदलाव हुए उनका वेट भी बढ़ गया।

आज दोनों के पहनावे में भी काफी अंतर देखने को मिलता है। छोटी बहू टीना अम्बानी को साड़ी में ज़्यादातर देखा जाता है, कभी कभार वे सलवार सूट में देखी जाती हैं।

दूसरी ओर अम्बानी परिवार की बड़ी बहू यानी नीता अंबानी ज्यादातर ग्लैमरस अंदाज के साथ नजर आने लगी है। नीता को स्वीमिंग और बुक रीडिंग केअलावा क्रिकेट खेल में बेहद रूचि है। वे आईपीएल के मुंबई इंडियन्स टीम की मालकिन भी हैं।

लेकिन छोटी बहू टीना के शौक नीता से अलग हैं, टीना अंबानी को आर्ट और पेंटिंग का शौक है। टीना बीते 17 सालों से आर्ट से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा टीना अम्बानी विलुप्त हो रही पहाड़ी चित्रकला के संरक्षण के लिए भी काफी काम करती रही हैं।